बॉलीवुड

शाहरुख खान के छोटे बेटे ने ताइक्वांडो मैच में जीता गोल्ड, एक्टर ने बेटे पर यूं लुटाया प्यार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 10:55 PM IST

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम ने ताइक्वांडो मैच में गोल्ड मेडल हासिल किया। अबराम ने अपने पिता को प्राउड फील करवाया। सोशल मीडिया पर शाहरुख और अबराम की फोटो वायरल हो रही है।

Image

shahrukh khan with abram

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान छोटे बेटे अबराम का ताइक्वांडो मैच देखने परिवार के संग पहुंचे
  • एक्टर के बेटे ने मैच में जीता गोल्ड मेडल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं। किंग खान के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि उनके छोटे बेटे ने उन्हें प्राउड फील करवाया है। शाहरुख के छोटे बेटे अबराम ने स्कूल में ताइक्वांडो मैच में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस मैच को देखने शाहरुख के साथ सुहाना और आर्यन खान भी पहुंचे थे। शाहरुख के साथ करीना कपूर खान भी अपने बेटे तैमूर का ताइक्वांडो मैच देखने पहुंची थीं। अबराम और शाहरुख खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शाहरुख इस इवेंट में मैरून शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। उन्होंने अपने लुक को कैप के साथ कंप्लीट किया था। शाहरुख खान को गोल्ड मेडल देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया। मेडल लेने के बात अबराम ने अपने पिता को किस किया।

इस इवेंट में शाहरुख के दोनों बच्चे आर्यन और सुहाना खान भी नजर आए। दोनों ने ताइक्वांडो टीचर के साथ फोटो क्लिक करवाई। इसी टीचर ने बचपन में उन्हें ताइक्वांडो सिखाया था। इस कॉम्पीटीशन में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर खान ने हिस्सा लिया था। हालांकि तैमूर जीते या नहीं इस बात की जानकारी नहीं है। करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने भी हिस्सा लिया था। आखिर में शाहरुख, करीना, सैफ , आर्यन और तैमूर एक फोटो में साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, बात करीना और सैफ की करें तो दोनों डेनिम आउटफिट में नजर आए। करीना और सैफ ट्विनिंग लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।

शाहरुख ने अपने बेटे को पहनाया गोल्ड मेडल

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करे तों वो इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर पठान में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। एक्टर जवान में नयनतारा के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। एक्टर हाल ही में ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में नजर आए थे। फैंस एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article