Vignesh Shivan Nayanthara controversy: विग्नेश शिवन और नयनतारा हाल ही में जुड़वा बेटों के पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने इसी साल जून में शादी की थी। कपल ने बच्चों से जुड़ी कोई डिटेल्स साझा नही की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने पैरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया है। विवाद बढ़ने के बाद तमिलनाडु सरकार ने जांच के आदेश दिए थे कि नयनतारा और विग्नेश ने सरोगेसी से जुड़े नियमों का पालन किया है या नहीं। अब कपल ने तमिलनाडु हेल्थ डिपार्टमें में दाखिल अपने हल्फनामे में अपनी शादी और बच्चों से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने हल्फनामे में विग्नेश और नयनतारा ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले ही अपनी शादी रजिस्टर करवा ली थी। वहीं, जुड़वा बच्चों की सेरोगेट मदर नयनतारा की रिश्तेदार हैं और वह दुबई में रहती हैं और एक्ट्रेस के बिजनेस की देखरेख करती हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु के सरकारी अधिकारियों ने कहा था कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है। नियमों के मुताबिक सेरोगेट मदर कपल की रिश्तेदार होनी चाहिए। वह शादीशुदा हो और उसकी उम्र 25 से 35 साल के बीच हो। वह केवल एक ही बार सरोगेसी मदर बन सकती हैं।
सोशल मीडिया पर दी थी गुड न्यूज
विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी थी। विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वा बेटों की फोटो शेयर कर लिखा था, 'नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है। हमारे जुड़वा बच्चे पूर्वजों के आशीर्वाद की अभिव्यक्ति के तौर पर हुई है। हमें अपने बच्चे के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। जिंदगी खूबसूरत हो गई है। उईर और उलगम।' फोटो में नयनतारा और विग्नेश अपने जुड़वा बच्चों के पैरों को चूम रहे हैं। विग्नेश ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स सेक्शन को बंद कर दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा फिल्म गॉडफादर में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस फिल्म जवान में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म में नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी हैं। फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म हिंदी के अलावा साउथ की भाषाओं में भी रिलीज होगी।
