Gauri Sold Her Apartment: शाहरुख खान की पत्नी भले ही एक फिल्मी सितारा नहीं है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। गौरी हमेशा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर के साथ-साथ अपने पति शाहरुख खान के साथ 2002 में प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। अब ऐसी रिपोर्ट है कि गौरी खान ने अपना अपार्टमेंट बेच दिया है। इस अपार्टमेंट को बेचना से गौरी खान को काफी ज्यादा प्रॉफिट भी हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मुंबई के दादर वेस्ट में कोहिनूर अल्टिसिमो में स्थित लगभग 2000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 11.61 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह अपार्टमेंट मुंबई के दादर वेस्ट में कोहिनूर अल्टिसिमो (कोहिनूर स्क्वायर) की 21वीं मंजिल पर स्थित है। इस अपार्टमेंट में दो कार पार्किंग की सुविधा भी है। प्रति वर्ग फीट दर निर्मित क्षेत्र के हिसाब से ₹ 58,507 प्रति वर्ग फीट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी खान ने अगस्त 2022 में इस अपार्टमेंट को 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब से अब तक इसकी कीमत 37% बढ़कर 11.61 करोड़ रुपये हो गई है। जिस कारण गौरी को 37% का प्रॉफिट हुआ है।
मन्नत क्यों छोड़ रहे हैं किंग खान
वही ऐसी रिपोर्ट है कि शाहरुख खान मुंबई के पाली हिल, खार में दो आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट को तीन साल के लिए 8.67 करोड़ रुपये के किराए पर लिए है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार मन्नत का मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन किया जाना है। इसलिए शाहरुख खान और उनका परिवार कुछ दिनों के लिए मन्नत छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने वाला है। 25 अक्तूबर 1991 में शाहरुख खान ने गौरी संग शादी रचाई थी। दोनों ने मिलकर तीनों बच्चों की बेहतरीन परवरिश की है। गौरी और किंग खान के सबसे बड़े बेटे का नाम आर्यन खान बेटी का नाम सुहाना और छोटे बेटे का नाम अबराम है।
