बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने फैंस को खास मौका दिया। एक्टर ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर आस्कएसआरके (AskSRK) सेशन रखा। इस सेंशन के दौरान फैंस ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे। एक्टर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और सभी सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने पूछा कि वो क्या चीज है जो आपके बुरे समय में भी मोटिवेट करती है? इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, मैं हमेशा मानता हूं कि अगर कुछ बुरा हो रहा है भगवान ने आपके लिए कुछ अच्छा सोचा है। एक्टर के लिए साल काफी मुश्किल भरा था।
शाहरुख ने बताया सेलेब्स संग है कैसा रिश्ता
फैन ने पूछा कि पठान (Pathaan) के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) से आपने क्या सीखा? इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा वो बहुत मेहनती हैं और वो सभी चीजों में माहिर हैं। उनके साथ काम करने में मजा आया। इसके बाद दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल पूछा गया। फैन ने कहा आप दोनों ही मेरे फेवरेट है लेकिन उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा?
किंग खान ने जवाब दिया कि दीपिका एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। साथ ही वो अद्भुत इंसान भी हैं। वो बहुत शांत स्वभाव की हैं। उन्होंने पूरी फिल्म बनाने में बहुत मदद की हैं। एक फैन ने कहा, मेरे फेवरेट और इंस्पीरेशन अक्षय कुमार के लिए आप क्या कहेंगे। इसके जवाब में शाहरुख ने कहा वो मेरे सालों से अच्छे दोस्त हैं और वो बहुत हॉर्ड वर्किंग है।
शाहरुख ने सलमान को बताया भाई
शाहरुख और सलमान की दोस्ती और दुश्मनी की चर्चा हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। एक फैन ने शाहरुख से कहा सलमान के लिए एक शब्द क्या कहेंगे? इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि सलमान खान बहुत अच्छे और काइंड इंसान हैं। मेरे पास एक शब्द नहीं हैं बल्कि दो शब्द हैं भाई है न वो मेरा
