Shahrukh Khan gave Update on Ra.One 2: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान( Shahrukh Khan) ने बीती रात अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शाहरुख खान की टीम ने फैंस के लिए शानदार इवेंट रखा। इस इवेंट में हजारों-लाखों की संख्या में उनके फैंस पहुंचे थे। हालांकि यह इवेंट था उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के लिए। लेकिन, इस मौके पर फैंस ने अपने हीरो से ढेरों सवाल भी किए। अपने चाहने वालों से बात करते हुए शाहरुख खान ने कई खुलासे किए। जब भीड़ ने उनसे रा.वन 2 के बारे में सवाल किया तो शाहरुख खान के चेहरे पर खुशी आ गई। रा.वन 2 के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म को वह बनाएंगे या नहीं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा
रा.वन के पार्ट 2 पर शाहरुख खान ने दिया जवाब
रा.वन ( Ra.One) फिल्म के पार्ट 2 पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि यह फिल्म दोबारा बन सकती है। उन्होंने अपने फैंस से बात करते हुए जिक्र किया,"क्योंकि यह एक नई तरह की फिल्म थी, इसलिए यह मेरे दिल के बहुत करीब थी। अनुभव सिन्हा ने इसे बनाने में बहुत मेहनत की थी। इसलिए मुझे उम्मीद थी कि ये इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू करेगी। क्योंकि मुझे हमेशा लगता है कि अगर मैं कोई फिल्म बनाता हूँ और मुझे वास्तव में ईश्वर ने इस पद पर रहने का वरदान दिया है - तो मुझे ऐसी चीजें बनानी चाहिए जो दूसरों को भी ऐसी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि यह हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।" यही नहीं शाहरुख खान का मानना था कि रा.वन जैसी साइंस फिक्शन फिल्म बनने के बाद बाकी निर्माता इससे प्रेरणा लेंगे और इंडस्ट्री को नए अवसर मिलेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया। शाहरुख खान का कहना है कि अगर अब अनुभव सिन्हा चाहे तो इस फिल्म को दोबारा बनाया जा सकता है, यह आसान है।
क्यों फ्लॉप हुई रा.वन
साल 2011 में आई शाहरुख खान-करीना कपूर( Kareena Kapoor) और अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) की फिल्म रा. वन एक साइंस फिक्शन मूवी थी। जिसने बॉक्सऑफिस पर ज्यादा असर नहीं दिखाया। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब शाहरुख खान का कहना है कि उस समय में लोगों के पास वीडियो गेम, स्मार्ट फोन, प्लेस्टेशन जैसी चीजें नहीं थी। जिस वजह से लोगों का इसमें इन्टरेस्ट दिखाई नहीं दिया, अब स्तिथि अलग है। अगर आज यह फिल्म बनती है तो लोगों को खूब पसंद आएगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।