बॉलीवुड

Jawan की सक्सेस मीट में शाहरुख- दीपिका ने 'चलेया' पर किया जमकर डांस, फैंस हुए दीवाने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 15, 2023, 07:20 PM IST

जवान की सक्सेस के लिए मेकर्स ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा था। इस इवेंट में शाहरुख से लेकर विजयसेतुपति तक नजर आए। इवेंट में किंग खान और दीपिका पादुकोण ने चलेया गाने पर जमकर डांस किया। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

Shahrukh- Deepika Jawan Event (credit Pic: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में एक्टर ने डबल रोल निभाया है। फिल्म में किंग खान दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। जवान की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर समेत पूरी टीम में नजर आईं। फिल्म के इवेंट में नयनतारा नहीं दिखाई दी।

इवेंट में म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंद्र ने राजा कुमारी के साथ परफॉर्म किया। चलेया गाने पर किंग खान और दीपिका पादुकोण ने स्टेज पर जमकर डांस किया।

शाहरुख - दीपिका ने किया चेलया पर डांस

सोशल मीडिया पर शाहरुख और दीपिका के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों चलेया गाने के हुक स्टेप्स करते हुए दिखाई दिए रहे हैं। दीपिका इवेंट में ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनिरुद्ध ने चलिए के अलावा जिंदाबाद गाने पर भी परफॉर्म किया है। जिंदाबाद जवान का थीम सॉन्ग है।

इवेंट में शाहरुख ने फिल्म के सक्सेस का क्रेडिट टेक्निशियन और क्रू को दिया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने में 4 साल लग गए। फिल्म के सेट पर लोग दिन रात काम करते थे। कई लोगों तो अपने घर नहीं गए कुछ के तो बच्चे हो गए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article