बॉलीवुड

शाहरुख खान की ‘PATHAAN’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस रेस में बाहुबली 2 को पछाड़ बन गई सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 3, 2023, 06:11 PM IST

शाहरुख खान का कमबैक मानी जाने वाली पठान ने बाहुबली 2 द्वारा सेट किए सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालिया आंकड़ो के हवाले से पठान देश की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले ये खिताब एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को हासिल था। बाहुबली की डोमेस्टिक कमाई 510 करोड़ के आस पास की है।

Image

pathaan beats bahubali 2 at box office

Pathaan breaks all records at box office: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान ने दर्शकों के दिलों के साथ साथ बॉक्स ऑफिस की रेस को भी जीत लिया है। 25 जनवरी को रिलीज के साथ ही पठान ने बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखा दिया था। किंग खान का बहुचर्चित कमबैक पठान अब डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। YRF प्रोडक्शन्स का मास्टरपीस मानी जाने वाली पठान ने एसएस राजामौली द्वारा निर्देषित बाहुबली 2 को पछाड़ फैंका है।

बाहुबली से आगे निकली पठान

हिंदी और साउथ सिनेमा पर राज करने वाली बाहुबली 2 ने देश में कुल 510.99 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई कर सबके होश उड़ा दिए थे। 2017 में रिलीज हुई प्रभास स्टारर बाहुबली 2 ने मात्र 38 दिनों के अंदर इतनी कमाई हासिल की थी। वहीं खबर है कि शाहरुख खान की पठान ने बाहुबली का ये आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि आधीकारिक डेटा आना अभी भी बाकी है। लेकिन फिल्म का प्रदर्शन देखते हुए, इस तरह की खबर को मान लेने में कोई दो राय नहीं होनी चाहिए।

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कुछ समय पहले फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इसी तरह के कुछ आंकड़े और जानकारी साझा की थी। तरन के मुताबिक पठान फिल्म ने पहले ही 37 दिनों में 509.90 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ धमाका कर दिया है। जो इस बात की ओर संकेत करता है कि, पठान जल्द ही बाहुबली 2 के आंकड़े को निश्चित रूप से पार कर देगी।

सबको किया पीछे

जबड़ातोड़ प्रदर्शन करने वाली पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, जॉन अब्राहम ने भी बढ़िया काम किया है। पठान की कमाई के इस आंकड़े ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। बॉयकॉट ट्रेंड का शिकार रही इस फिल्म से हिट और फ्लॉप दोनों ही होने की अत्यधिक संभावनाएं थी। खैर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पठान पर हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की शहजादा, अक्षय कुमार और ईमरान हाश्मी की सेल्फी का असर न के बराबर ही दिखा।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article