बॉलीवुड

Tiger Shroff ने फायरिंग मामले में दिया बयान? एक्टर की टीम ने खबरों को बताया झूठा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में उनके बयान को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, एक्टर के प्रवक्ता ने इन खबरों को गलत बताते हुए साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

Image

टाइगर श्रॉफ की टीम ने कही ये बात (pic credit-instagram)

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया मोड़ आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने उनके बयान को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। दावा किया गया कि एक्टर ने हमले के पीछे की वजह पर सवाल उठाए और कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हालांकि, अब टाइगर की टीम ने इन खबरों को गलत बताया है। एक्टर के प्रवक्ता ने साफ किया है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Udta Teer ने उड़ाया गर्दा, आयुष्मान-सारा की मूवी ने कमाए इतने करोड़)

टाइगर श्रॉफ की टीम ने कही ये बात

टाइगर श्रॉफ के प्रवक्ता ने उनके कथित बयान से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कहा, 'यह खबर पूरी तरह गलत है। टाइगर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ऐसी कोई बात नहीं हुई है।' इस बयान के बाद एक्टर के नाम से सामने आ रहे उन दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं, जिनमें कहा गया था कि वह हमले के बाद गहरे सदमे में हैं और फिलहाल इस मामले पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते। उनकी टीम ने साफ किया है कि उनके कथित बयान को सच मानकर नहीं देखा जाना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में एक्टर को बड़ी चोट नहीं आई, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई थी।

जांच में अब तक क्या सामने आया?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है। इनमें 22 साल का प्रांजल ठाकरन का नाम भी शामिल है, जिसे इंदौर से गिरफ्तार किए जाने की खबर है। उस पर कथित तौर पर शूटर्स को मास्टरमाइंड अनिल पंडित से जोड़ने का आरोप है। जांच एजेंसी ने सूरत से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद करने की भी जानकारी दी है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत कार्रवाई किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article