बॉलीवुड

Pathaan Worldwide Box Office Day 35: शाहरुख खान ने पठानगिरी दिखाकर बटोरे 1023 करोड़ रुपये

Pathaan Worldwide Box Office Day 35: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने दुनियाभर में शानदार कमाई करते हुए 1023 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है। फिल्म पठान एक महीने के बाद भी सिनेमाघरों में शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स इसका पूरा क्रेडिट शाहरुख खान को दे रहे हैं।

Image

Pathaan Worldwide Box Office Day 35: शाहरुख खान ने पठानगिरी दिखाकर बटोरे 1023 करोड़ रुपये

Pathaan Worldwide Box Office Day 35: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान जनवरी महीने के अंत में रिलीज हुई थी, जो अभी तक दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में 35 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म पठान ने 35 दिनों में अपने खाते में कुल मिलाकर 1023 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म ने अपने 35 दिन भी रफ्तार बनाए रखी और 0.77 करोड़ रुपये की कमाई की। पठान अपने बाद रिलीज हुई फिल्मों पर लगातार भारी पड़ रही है, जिसकी एक बड़ी वजह शाहरुख खान की मूवी का इंगेजिंग होना है।

यशराज बैनर की सबसे सफल मूवी बनकर उभरी पठान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान से ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी सारी उम्मीदें थीं लेकिन जिस तरह के आंकड़े इसने दर्ज कराए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि शाहरुख खान की पठान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का कारोबार कर लेगी। पठान यशराज बैनर की सबसे सफल मूवी बनकर उभरी है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्में डिलीवर की हैं लेकिन पठान ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे सफल डायरेक्टर बना दिया है।

शाहरुख खान के स्वैग ने किया बॉक्स ऑफिस पर कमाल

अभिनेता शाहरुख खान लम्बे वक्त से एक सफल मूवी के लिए तड़प रहे थे, जो उन्हें पठान के रूप में मिल गई है। फिल्म पठान की कमाई का पूरा श्रेय शाहरुख खान को दिया जा रहा है। शाहरुख खान ने पठान के किरदार को इतने स्वैग से निभाया है कि दर्शक अचम्भित रह गए। डॉन 2 के बाद से ही दर्शक शाहरुख खान को ऐसा किरदार प्ले करते देखना चाहते थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article