बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के साथ काम नहीं करना चाहते पुष्पा स्टार Allu Arjun, 'जवान' में कैमियो के लिए किया साफ इंकार

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 2, 2023, 12:02 PM IST

हिंदी और साउथ सिनेमा के फ्यूजन से बेहतर और क्या हो सकता है। फिल्मी दीवाने शाहरूख खान और अल्लू अर्जुन के ऐसी ही शानदार और जबड़ोतोड़ जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी रोमांचित थे। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू ने शाहरुख की फिल्म में कैमियो करने से साफ इंकार कर दिया है।

Image

Allu Arjun rejects working with Shah Rukh Khan in jawan

Jawan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद, हिंदी सिनेमा की जान किंग खान के फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख जल्द ही जवान (Jawan) फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन कही जाने वाली इस फिल्म में एसआरके के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। फिल्म साउथ के अवॉर्ड विनर डायरेक्टर एटली द्वारा निर्देषित की जानी है।

बीते दिनों पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के भी फिल्म में होने की बातें सामने आई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि, साउथ सिनेमा के महान अदाकार अल्लू अर्जुन फिल्म में एक खास कैमियो करते नजर आ सकते हैं। खबर वायरल होते ही, शाहरुख और अल्लू दोनों के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। हालांकि अब इस खबर के महज एक अफवाह होने की बात सामने आई है, जिसको सुनके दर्शक काफी मायुस हैं।

Jawan में काम करने से किया मना

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अल्लू अर्जुन ने खुद ही शाहरुख खान की जवान में कैमियो करने से मना किया था। ऐसा होने के पीछे की वजह अल्लू का बेहद बिजी शेड्युल था, जिस वजह से उन्हें न चाहते हुए भी बादशाह शाहरूख खान के साथ काम करने से इंकार करना पड़ा। अल्लू इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की तैयारी व शूटिंग में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। हालांकि इस खास रोल के लिए मना करने का फैसला अल्लू ने बहुत सोच विचार करने के बाद लिया था। ये निर्णय उनके लिए बहुत कठीन था, लेकिन पुष्पा के ऊपर जवान चुन पाना उन्हें उचित नहीं लगा। हालांकि दर्शक जितना शाहरुख और अल्लू की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए रोमांचित थे। उतना ही अल्लू अर्जुन भी थे, अल्लू ने शाहरुख खान के साथ जल्द ही काम करने की उम्मीद भी जताई है।

पुष्पा 2 होगी जल्द रिलीज

पैन इंडिया में 'पुष्पा: द राईज' के बेहतरीन पर्फोमेंस के बाद फैंस फिल्म के अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले भाग को निर्देशकों के बहुत ही रोमांचक मोड़ पर खत्म करने के बाद, अब फिल्म के सीक्वेल की खबर आते ही दर्शकों की जिज्ञासा और उत्सुकता का कोई ठिकाना नहीं है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भुमिका निभाते नजर आए थे।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article