बॉलीवुड

Shah Rukh Khan Birthday: 33 घंटे का सफर कर मन्नत पहुंचे शाहरुख खान के फैंस, एक्स पर ट्रेंड हुआ किंग खान का बर्थडे

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 2, 2025, 08:28 AM IST

Shah Rukh Khan Birthday Fans Wishes: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज यानी 2 नवंबर को 60 साल के हो गए हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए फैंस ने काफी कुछ किया है। कोई 33 घंटे सफर करके मन्नत पहुंचा, तो किसी ने एक अलग अंदाज में किंग खान को विश किया।

Image

Image Source: ANI

Shah Rukh Khan Birthday Fans Wishes: बॉलीवुड का किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज यानी 2 नवंबर को 60 साल के हो गए। शाहरुख खान के 60वें बर्थडे पर जश्न की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। अब फैंस ने शाहरुख खान के बर्थडे को खास बनाने के लिए काफी मेहनत की। शाहरुख खान के फैंस ने सोशल मीडिया से लेकर उनके घर मन्नत के बाहर तक किंग खान को विश करते हुए नजर आए। इसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। तो चलिए देखते हैं शाहरुख खान के फैंस उन्हें कैसे विश करते नजर आ रहे हैं।

मन्नत के बाहर पहुंचे फैंस

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि किंग खान का बर्थडे है। शाहरुख के बर्थडे के मौके पर फैंस उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचे। इस दौरान फैंस ने शाहरुख खान के घर के बाहर जमकर डांस किया और नए-नए अंदाज में किंग खान को विश किया। कोई शाहरुख खान के नाम की टी-शर्ट पहनकर पहुंच था, तो कोई शाहरुख खान की बड़ी-बड़ी फोटो लिए नजर आए। कुछ फैंस ऐसे भी थे जो खुद के हाथ से बनाई शाहरुख खान की तस्वीर लिए नजर आए। कुछ फैंस 33 घंटे का लंबा सफर करके शाहरुख खान को बर्थडे विश करने पहुंचे। इसके वीडियो और फोटोज ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। इन वीडियो और फोटोज को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए।

सोशल मीडिया पर फैंस ने काटा गदर

शाहरुख खान के फैंस उनके घर मन्नत के बाहर ही नहीं सोशल मीडिया पर गदर काट रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान से फैंस ने उनके बर्थडे को टॉप ट्रेडिंग में ला दिया है। इस मौके पर कोई शाहरुख खान के बॉलीवुड के सफर की बात कर रहा है, तो कोई उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बर्थडे पर प्यार लुटाता नजर आया। कई फैंस शाहरुख खान के साथ वाली तस्वीर शेयर कर किंग खान को विश करते नजर आए। शाहरुख खान बर्थडे के साथ अपकमिंग फिल्म को लेकर भी खबरों में है। शाहरुख खान किंग (King), पठान 2 (Pathaan 2) समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article