बॉलीवुड

Sanjay Dutt की फिल्म 'Aakhri Sawal' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन संजू बाबा को परदे पर देख पाएंगे फैंस

Aakhri Sawal Release Date Changed: बोलयवोद एक्टर असंजय दत्त (Sanjay Dutt) की अपकमिंग फिल्म 'आखरी सवाल' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल ली है।

Image

संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल की बदली रिलीज डेट/फोटो क्रेडिट-आखिरी सवाल टीजर यूट्यूब

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म 'आखरी सवाल' की बदली रिलीज डेट
  • आखिरी सवाल इस दिन होगी रिलीज
  • किस पर आधारित है 'आखरी सवाल'

Aakhri Sawal Release Date Changed: पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आखरी सवाल' (Aakhri Sawal) मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में अमित साध और संजय दत्त (Sanjay Dutt) नजर आने वाले हैं, जिसके लिए जनता काफी ज्यादा उत्साहित है। जैसा की सभी को मालूम है फिल्म का तीजे हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने रिलीज किया था, जिसे देख लोगों के बीच खलबली मच गई थी। अब हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हाथ लगी है कि फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है और ये जान जनता काफी खुश होगी। (ये भी पढ़ें: Movies Release This Week (6-12 April): Bhooth Bangla पर कहर बनकर बरस सकती है Dacoit)

आखिरी सवाल कब होगी रिलीज?

अभिजीत मोहन वारंग द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'आखिरी सवाल' (Aakhri Sawal) पहले 16 मई को रिलीज होने वाली थी। हालांकि जनता की इक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने इसे बदल दिया है। अब जनता संजू बाबा को बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए 8 मई को देख पाएगी। जी हाँ, फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जैसे ही ये खबर बाहर आई फैंस इसे सुन काफी खुश हुए। फिल्म में संजय दत्त, अमित साध और समीरा रेड्डी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या फिल्म बड़े परदे पर कमाल दिखा पाएगी या नहीं। हालांकि इन दिनों संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक ऑफिस पर बंपर कमाई कर सभी के छक्के छुड़ा दिए है। संजय दत्त का एसपी असलम चौधरी वाला रोल सभी को काफी भा गया है। (ये भी पढ़ें Dhurandhar 2 के फैन हुए अनुष्का शर्मा और Virat Kohli, क्रिकेटर ने कहा, '4 घंटे तक मैं एक बार भी नहीं हिला...')

    क्या होगी 'आखिरी सवाल' की कहानी

    फिल्म 'आखिरी सवाल' भारत के सबसे पुराने एकीकृत संगठनों में से एक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास पर आधारित है, जिसकी स्थापना 1925 में हुई थी। इस फिल्म से कई ऐतिहासिक सच्चाईयां बाहर आएंगी, ऐसा जनता का मानना है।
    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article