बॉलीवुड

SCOOP: 'ABCD 3' की स्क्रिप्ट पर Remo Dsouza ने शुरू किया काम, बड़े परदे लगेगा डांस का तड़का

Remo Dsouza to Start Work on ABCD 3: 'एनी बॉडी कैन डांस' और 'एनी बॉडी कैन डांस 2' की जबरदस्त सफलता के बाद बॉलीवुड के गलियारों से जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) ने 'एनी बॉडी कैन डांस 3' पर काम शुरू कर दिया है।

Image

एबीसीडी 3 को डायरेक्ट करेंगे रेमो डिसूजा (PIc Credit: Remo Dsouza/Instagram)

Remo Dsouza to Start Work on ABCD 3: साल 20113 में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) ने 'एबीसीडी-एनी बॉडी कैन डांस' (Any Body Can Dance) को डायरेक्ट किया था। खास बात यह थी कि कोई बड़ा स्टारर ना होने के बाद भी डांस पर बेस्ड यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही। इस मूवी की सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26' से टक्कर हुई थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी ली थी। फिल्म में जबरदस्त डांस और म्यूजिक का गजब का तालमेल देखा गया था। इसके बाद 'एनी बॉडी कैन डांस 2' आई, जिसमें श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी देखने को मिली। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रेमो डिसूजा ने तीसरे पार यानी 'एनी बॉडी कैन डांस 3' (ABCD – Any Body Can Dance – 3) पर काम शुरू कर दिया है।

'एबीसीडी 3' को डायरेक्ट करेंगे रेमो डिसूजा

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रेमो डिसूजा अब डांस बेस्ड मूवी 'एनी बॉडी कैन डांस 3' (ABCD – Any Body Can Dance – 3) पर काम शुरू कर चुके हैं। फिलहाल फिल्म का नाम (ABCD 3) रखा गया है। बताया जा रहा है कि 'ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज' के अमित चंद्रा द्वारा यह मूवी निर्मित होगी। रेमो डिसूजा और उनकी टीम एक पास इस मूवी की कहानी को लेकर जबरदस्त आईडिया है, जो दर्शकों को पसंद आएगा। इस मूवी के स्क्रीनप्ले पर काम जारी है। ( इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' का टीजर देख संजय गुप्ता ने कसा तंज !! बोले 'VFX कंपनियां ऑस्कर नहीं जीतने...')

Varun Dhawan and Shraddha Kapoor

वरुण धवन-श्रद्धा कपूर

रेमो डिसूजा यह अच्छी तरह जानते है कि डांस फॉर्म्स में काफी कुछ बदल चुका है, जिस तरह उनकी बाकी डांस फिल्मों को लोगों ने पसंद किया है, वो उनके मुताबिक ही फिल्म की लिख रहे हैं। उन्होंने इन बदलावों के साथ-साथ Gen Z और Gen Alpha के दर्शकों को भी ध्यान में रखा है। यह खबर सुनकर फैन्स भी खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से इन खबरों की पुष्टि होनी बाकी है। (इसे भी पढ़ें: साई पल्लवी संग बनेगी विजय सेतुपति की जोड़ी, मणिरत्नम संभालेंगे डायरेक्शन की कमान)

2007 में किया था बतौर डायरेक्टर डेब्यू

रेमो डिसूज़ा ने एक कोरियोग्राफर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बंगाली फिल्म 'लाल पहारेर कथा' (2007) के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'फालतू' को साल 2011 में डायरेक्ट किया। बीते साल उनकी डांस मूवी 'बी हैप्पी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article