बॉलीवुड

Ed Sheeran के गाने के बोल याद नहीं रख पाए Shah Rukh Khan, बेटी सुहाना की तारीफ करते हुए कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2026, 11:59 AM IST

Shah Rukh Khan Comment on Suhana Khan: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ (King) के गाने ‘तू मिल जाए’ (Tu Mil Jaaye) को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने से जुड़ा उनका एक मजेदार किस्सा सामने आया है।

Image

सुहाना खान की Lip-Sync देख हैरान रह गए शाहरुख, बोले- 'मेरे लिए तो बहुत मुश्किल था' (Image Source: Suhana Khan Instagram/ King Movie)

Shah Rukh Khan Comment on Suhana Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म किंग का पहला गाना रिलीज किया गया था। अब इन सब के बीच शाहरुख खान अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के वीडियो पर ऐसा कमेंट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

शाहरुख खान को गाने पर लिप-सिंक करने में हुई दिक्कत

शाहरुख खान अपनी फिल्मों में गानों पर लिप-सिंक करने के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों को देखकर कई बार लगता है कि वो हर बोल को कितनी आसानी से पकड़ लेते हैं। लेकिन इस बार शाहरुख को एक गाने के बोल याद रखने में परेशानी हुई। खास बात ये है कि ये गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) का है। इसमें ब्रिटिश सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) ने भी अपनी आवाज दी है। सुहाना खान ने ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ (Tu Mil Jaaye) पर लिप-सिंक करती दिखाई देती हैं। सुहाना के इस वीडियो पर शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हें ये बोल कैसे याद रहते हैं? मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि एड बहुत तेजी से गाते हैं।' शाहरुख खान का ये कमेंट खूब वायरल हो रहा है।

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’?

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सुहाना खान और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में राघव जुयाल (Raghav Juyal), अभय वर्मा (Abhay Verma), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) भी अहम रोल में है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article