बॉलीवुड

Ramayana देखकर गदगद हुए Sandeep Reddy Vanga, रणबीर कपूर और यश की तारीफ में कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2026, 11:30 AM IST

Sandeep Reddy Vanga on Ramayana Movie: ‘रामायण’ (Ramayana) रिलीज होते ही फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की नजरें इस पर टिक गई हैं। अब निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।

Image

‘रणबीर और यश ने दिल की गहराई तक किरदार निभाए’, ‘रामायण’ देखने के बाद बोले संदीप रेड्डी वांगा (Image Source: IMDb)

Sandeep Reddy Vanga on Ramayana Movie: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के लोगों के बीच भी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म देखने के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। संदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म के दो लीड एक्टर्स की खास तौर पर तारीफ की। तो चलिए जानते हैं संदीप रेड्डी वांगा ने यश और रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए क्या लिखा है।

संदीप रेड्डी वांगा ने की तारीफ

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का अभी हाल ही में फिल्म को लेकर किया गया पोस्ट है। 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने X पर पोस्ट शेयर कर रणबीर कपूर और यश की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की भी जमकर सराहना की और इस प्रोजेक्ट के लिए उनके समर्पण की तारीफ की। संदीप ने दर्शकों से फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, 'अगर आप राम और रावण की भव्यता का अनुभव करना चाहते हैं, तो कृपया फिल्म रामायण देखने जरूर जाएं। रणबीर और यश, दोनों ने अपने किरदारों को पूरी गहराई के साथ निभाया है। दोनों की मौजूदगी बेहद दमदार रही। मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई। मैंने आज तक किसी प्रोड्यूसर को इस प्रोजेक्ट के लिए इतना समर्पित नहीं देखा।'

रश्मिका मंदाना ने फिल्म पर लुटाया प्यार

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने भी रामायण (Ramayana) की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मैं फिल्म रामायण की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं! उम्मीद है कि 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर और लोगों के दिलों में खूब जादू बिखेरेगी और शानदार प्रदर्शन करेगी। मैं इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। रणबीर, आपको ढेर सारा प्यार। मैं आपको भगवान राम के किरदार में देखने का इंतजार कर रही हूं। साईं, आपको ढेर सारी वर्चुअल झप्पियां और बहुत सारा प्यार। आप सीता के किरदार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैसा कि मैंने आपसे कहा था, आपको इस रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार है। मुझे पता है कि आप शानदार नजर आएंगी। यश सर, मैंने हमेशा आपके काम को पसंद किया है और आपकी सराहना की है। आपको रावण के किरदार में देखने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।' विजय देवरकोंडा भी फिल्म की तारीफ करते दिखाई दिए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article