Rise And Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise And Fall 2) को अपना विनर मिल गया है। शो को शहजाद पूनावाला ने जीत लिया है। शहजाद के साथ टॉप 2 में प्रियंका चाहर चौधरी ने जगह बनाई थीं, जो शो की पहली रनरअप रहीं। सोशल मीडिया पर शहजाद को तमाम लोग जीत की बधाई दे रहे हैं, लेकिन शहजाद की जीत पर तेज प्रताप यादव का गुस्सा फूटा है। तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं और वह आखिर तक गौतम गुलाटी को सपोर्ट कर रहे थे, जो शो में तीसरे नंबर पर आए हैं। तेज प्रताप ने शहजाद को 'तोता' बताया है और एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी और Love Gill में हुई गंदी लड़ाई, गेम के चक्कर में खत्म हुआ भाई-बहन का रिश्ता?
तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला की जीत पर किया कमेंट
तेज प्रताप यादव ने X पर शहजाद पूनावाला की दो तस्वीरे शेयर की हैं, जो एडिट किया हुआ है। पहली तस्वीर में शहजाद का चेहरा तोते से बदला हुआ है और दूसरी तस्वीर में तेज प्रताप के साथ गौतम गुलाटी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच ब्रदर बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ तेज प्रताप यादव ने लंबा चौड़ा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाया है। तेज प्रताप ने लिखा, 'गौतम गुलाटी ही जीतने के हकदार थे और जनता का प्यार और समर्थन पूरी तरह से उनके साथ था, लेकिन अब क्या कहें... यहां भी जनता के वोटों को चुरा लिया गया। अब तो रियलिटी शो भी निष्पक्ष नहीं रहे। बीजेपी समर्थकों ने अपने पुराने 'हां में हां मिलाने वाले'.. जो हमेशा 'जी सर, जी सर' कहता रहता था... शहजाद पूनावाला को विजेता बना दिया, ताकि उसकी चापलूसी का उसे इनाम मिल सके। असल में गौतम गुलाटी ही इसके हकदार थे, लेकिन ट्रॉफी उनके चहेते को थमा दी गई। यह एक रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है।' (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़ Shehzad Poonawalla बने विनर, ट्रॉफी के साथ मिले 35 लाख रुपये
कैसी थी शो में तेज प्रताप यादव और शहजाद पूनावाला की जर्नी
बता दें कि राइज एंड फॉल 2 में तेज प्रताप यादव की जर्नी ज्यादा लंबी नहीं रही। वह शो से दो हफ्तों में ही बाहर आ गए थे। उन्हें अपनी राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों तथा कोर्ट के एक मामले के चलते शो छोड़ना पड़ा था। दूसरी तरफ शहजाद पूनावाला पहले दिन से शो में एक्टिव रहे। शो में उनकी दोस्ती, दुश्मनी और लड़ाई झगड़े सब दिखे। शो में शहजाद और स्वरा भास्कर के बॉन्ड ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। दोनों शुरुआती दिनों में काफी लड़े लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती काफी पसंद की गई।
