बॉलीवुड

शाहरुख खान ने बेटे अबराम के लिए किया फिल्मों में कमबैक, वजह जान हैरान रह गए फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 16, 2023, 02:08 PM IST

शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में फिल्म का सक्सेस मीट रखा गया था। एक्टर ने इवेंट में बताया कि फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद मेरे बेटे आर्यन और बेटी सुहाना ने कमबैक के लिए मोटिवेट किया था। एक्टर ने कहा कि मैं अभी अपनी फिल्मों को हिट बनाने के लिए उतनी मेहनत कर रहा हूं जितनी पिछले 29 सालों में नहीं की है।

Image

shah rukh khan (credit pic: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंबई में फिल्म का सक्सेस मीट रखा गया था। इस इवेंट में शाहरुख, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है।

इवेंट में एक्टर ने बताया कि कैसे उनके बच्चे आर्यन और सुहाना ने फिल्मों में कमबैक करने के लिए मोटिवेट किया था। एक्टर ने कहा कि जब मैं 3 साल बाद पठान की शूटिंग के लिए पहले दिन सेट पर गया था तो काफी नवर्स था।

बेटे आर्यन ने किया पिता शाहरुख को कमबैक के लिए मोटिवेट

एक्टर ने कहा कि उनके बड़े बेटे आर्य ने कहा कि जब हम बड़े हो रहे थे तो हमें पता था कि स्टारडम महसूस करना क्या होता है। आपने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। आर्यन ने आगे कहा कि लेकिन वो छोटे बच्चे अबराम को पता है कि आप स्टार हो। लेकिन उसने वो स्टारडम नहीं देखी है और ना ही महसूस की है। इसलिए आपको अगले 5 साल मेहनत करनी होगी। उसे भी ये महसूस होगा और वो आपसे प्यार करेगा। आपकी इज्जत करेगा।

एक्टर ने आगे कहा कि मैं अपनी फिल्मों को हिट बनाने के लिए जितनी मेहनत आज कर रहा हूं उतनी मैंने पिछले 29 सालों में नहीं की है। एक्टर ने इस साल पठान से बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article