बॉलीवुड

"और कितनी मन्नत मांगेगा...?", Salman Khan ने गणेश पूजा के दौरान लिए Varun Sharma से मजे

सलमान खान अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बीती रात गणेश पूजा के दौरान सलमान खान ने वरुण शर्मा के मजे लिए, जिसके बाद सभी के चेहरे खिल उठे। सलमान-वरुण का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

"और कितनी मन्नत मांगेगा...?", Salman Khan ने गणेश पूजा के दौरान लिए Varun Sharma से मजे

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भले ही अपने गुस्से के लिए बदनाम हो लेकिन जब वो मस्ती के मूड में होते हैं तो बड़े-बड़े मस्तीखोर भी पीछे रह जाते हैं। अब बीती रात को ही ले लीजिए, जब सलमान भाई ने वरुण शर्मा के मजे ले लिए और एक्टर को पता भी नहीं चला कि वो कब हंसी के पात्र बन गए। असल में हुआ ये कि सलमान खान बीती रात सोहेल खान द्वारा रखी गई गणेश पूजा थी, जहां कई सारे सेलेब्स आए हुए थे। इसमें सलमान खान भी शामिल हुए और उनका कूल लुक हर ओर चर्चा में छाया हुआ है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan को Preity Zinta ने बताया 'बॉस', बॉलीवुड में वापसी पर कही ये बात

Salman Khan ने ले लिए Varun Sharma के मजे

जब सलमान खान गणेश जी के सामने सिर झुकाने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे तो वहां पर वरुण शर्मा पहले से थे। वो गणेश जी की पूजा-अर्चना में इतनी मग्न थे कि उन्हें ये पता ही नहीं चला कि सलमान खान कब वहां पर पहुंच गए। बस फिर क्या था सलमान खान उनके पड़ोस में जाकर खड़े हो गए और उन्होंने एक्टर को कहा, "कितनी मन्नत मांगेगा... भगवान ज्यादा देर तक मन्नत मांगने से ज्यादा नहीं देंगे।" बस फिर क्या था वहां खड़े सब लोग भाईजान के इस रिएक्शन के बाद हंसने लगे और वरुण शर्मा भी चौंक गए। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sohail Khan के गणपति विसर्जन में शामिल हुए Salman Khan, बप्पा की आरती करते हुए वीडियो हुआ वायरल

EID 2026 पर एक्शन करते दिखेंगे Salman Khan

अभिनेता सलमान खान के करिर की बात करें तो वो इस वक्त डायरेक्टर वामशी की अपकमिंग एक्शन ड्रामा में व्यस्त हैं। इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी दिखाई देंगी। खबरें हैं कि ये मूवी अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी। दर्शक भाईजान की जैसी मूवी को ईद पर सालों से मिस कर रहे हैं, वामशी की अपकमिंग एक्शन ड्रामा उसकी कमी पूरी कर सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article