बॉलीवुड

बेटी सुहाना की डेब्यू फिल्म में Shah Rukh Khan ने लगाए 200 करोड! स्पाई फिल्म King में आएंगी नजर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2024, 06:57 PM IST

Suhana Khan Debut Movie King: शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग का ऐलान कर दिया है। शाहरुख के साथ इस फिल्म में सुहाना भी लीड रोल में नजर आएंगी। सुहाना इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म में किंग खान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

Image

Shah Rukh Khan-Suhana (credit Pic: Instagram)

Suhana Khan Debut Movie King: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना जल्द बॉलीवुड में 'किंग' (King) से डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना के डेब्यू का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सुहाना के साथ उनके पिता शाहरुख खान भी नजर आएंगे। बाप-बेटी की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेंड है। ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी है। फिल्म का निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाहरुख खान अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग खान इस फिल्म में करीब 200 करोड़ लगाए है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया है। मेकर्स इस फिल्म को जल्द से जल्द फ्लोर पर लाना चाहते हैं। फिल्म की कहानी रॉ एजेंट पर आधारित होगी। शाहरुख और सुहाना दोनों के लिए ये फिल्म बहुत खास है। सुहाना के करियर के लिए किंग काफी अहम होने वाली हैं। फैंस सुहाना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

द आर्चीज से सुहाना ने किया था एक्टिंग डेब्यू

आपको बता दें कि शाहरुख खान की इस साल कोई फिल्म नहीं रिलीज होगी। एक्टर अपना सारा ध्यान किंग पर लगाना चाहते हैं। सुहाना ने द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया था। द आर्चीज को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में उनके काम को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। सुहाना के करियर के लिए किंग काफी अहम होने वाली हैं। द आर्चीज में सुहाना के साथ खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना लीड रोल में थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article