Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर 2 हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। एक्टर का केस मुंबई क्राइम ब्रांच को मिल गया है। पुलिस ने इस मामले में 15 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। सभी टीमें इस केस में साथ काम कर रही हैं। पुलिस के पास हमलावरों की फोटो और उनके बार में जानकारी जुटाने में लग गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को नवी मुंबई से हिरासत में लिया है।
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग में ये दोनों आरोपी शामिल थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को कस्टडी में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्र ने बताया था कि ये दोनों हमलावर गुरुग्राम के हैं। दोनों पर हत्या और चोरी के कई आरोप है। इसके अलावा आरोपियों पर बिजनेसमैन सचिन मुंजाल के हत्या का भी आरोप है। हमलावरों को लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल और गोल्डी बराड़ का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज से भी काफी मदद मिल रही है। फुटेज में दोनों हमलावर बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने करीब 5 बार फायरिंग की थी।
लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अमोल बिश्नोई ने ली है। अमोल ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि ये पहली और लास्ट वॉर्निंग थी। ये तो बस ट्रेलर था। 1998 में सलमान खान पर काला हिरण को मारने का केस है। एक्टर को अभी तक कोर्ट ने इस मामले में दोषी नहीं ठहराया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।
