बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने किया खुलासा! 57 साल की उम्र में भी इस वजह से दिखते हैं इतने Hot..

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 5, 2022, 02:42 PM IST

Shah Rukh Khan #AskSrk Session on Twitter: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आज ट्विटर पर #AskSerk सेशन किया था, जहां शाहरुख ने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं। इस बीच शाहरुख ने 57 साल की उम्र में भी अपने फिट बॉडी का राज (Shah Rukh Khan Fitness Secret) भी बताया है।

Image

Shah Rukh Khan Fitness Secret

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान ने दिया फैंस के सवालों का जवाब।
  • ट्विटर पर शाहरुख खान ने बताया फिटनेस का राज।
  • शाहरुख खान फिल्म पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

Shah Rukh Khan Hotness Secret Revealed: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ किंग खान ने हाल ही में 2 नवंबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) का टीजर जारी किया गया था। टीजर में शाहरुख खान की बॉडी देख हर कोई हैरान है, इस बीच सभी लोग जानना चाहते हैं कि उनके फिटनेस के पीछे का राज क्या है। हाल ही में शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSrk सेशन शुरू किया था। जिसमें शाहरुख ने लोगों के कई सवालों का जवाब दिया है।

शाहरुख की फिटनेट का राज है बड़ा ही मजेदार

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ से जब एक ट्विटर यूजर मे पूछा कि 57 साल की उम्र में भी आपकी फिट बॉडी का क्या राज है। तो इसका हंसकर, मजाक में शाहरुख ने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है पेरी पेरी सॉस और चिकन’। इसके साथ ही एक यूजर ने शाहरुख से पूछा, ‘आपके जन्मदिन के मौके पर लोगों की इतनी भीड़ को अपने घर मन्नत से देखने के बाद आपका कैसा रिएक्शन था’। जिसके जवाब में शाहरुख ने कहा, ‘कोविड के बाद करीब दो साल बाद इतने सारे लोगों को देखना काफी अच्छा था।’

एक यूजर ने पूछा कि कोरोना महामारी के बाद आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आया है? जिसपर शाहरुख ने जवाब दिया कि अब उनकी हर चीज में जल्दबाजी करने की चाहत खत्म हो गई है।’

पठान ने होगी किंग खान की वापसी

बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार पड़े पर्दे पर फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आए थे। जिसके बाद में अब करीब 4 साल बाद सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म पठान के बाद सिनेमाघरों पर राज करने के लिए तैयार हैं। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article