बॉलीवुड

Selfiee box office collection Day 4: Akshay Kumar-Emraan Hashmi की सेल्फी की कमाई में फर्स्ट मंडे को आई 55%की गिरावट

Selfiee box office collection Day 4: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में धूल चाटती दिख रही है। फिल्म सेल्फी की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि यह अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार की फिल्म है। एक वक्त था जब अक्षय कुमार की फिल्में सिनेमाघरों को हिला देती थीं।

Image

Selfiee box office collection Day 4:

Selfiee box office collection Day 4: कोरोना वायरस महामारी से पहले अक्षय कुमार के सितारे बुलंदी पर थे। वो जिस मूवी को हाथ लगाते थे, वो सिनेमाघरों में सुपरहिट हो जाती थी लेकिन कोरोना काल खत्म होते ही अक्षय कुमार का नशा दर्शकों के सिर से उतर गया। अक्षय कुमार की फिल्में अब सिनेमाघरों में वैसा कारोबार नहीं कर पा रही हैं, जैसा कोरेना से पहले कर रही थीं। अक्षय कुमार ने 4 दिन पहले अपनी नई फिल्म सेल्फी रिलीज की थी, जिससे उन्हें काफी सारी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे के खारिज कर दिया। फिल्म सेल्फी की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि ये अक्षय कुमार की मूवी है।

दर्शकों ने सेल्फी को बिल्कुल नहीं दिया भाव

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी को दर्शकों ने बिल्कुल भी भाव नहीं दिया। अक्षय कुमार की पिछली 3-4 फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं लेकिन सेल्फी का हाल इतना बुरा हुआ है कि हर कोई दंग रह गया है। अक्षय कुमार की एक लॉयल ऑडियंस थी, जो उनकी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों का रुख करती थी लेकिन सेल्फी के लिए वो भी घर से बाहर नहीं आए हैं। सेल्फी की खराब कमाई से साफ है दर्शक अब बड़े स्टार्स की खराब फिल्में देखने के लिए तैयार नहीं हैं।

ओटीटी की वजह से दर्शकों की सोच में आया बदलाव

कोरोना से पहले तक दर्शक स्लाइस ऑफ लाइफ मूवीज के लिए सिनेमाघरों की ओर आते थे लेकिन अब वो ऐसी फिल्में ओटीटी पर देख लेते हैं। कोरोना काल की वजह से ऐसी फिल्में दर्शकों को घर पर देखने की आदत पड़ गई है। दर्शक अब बिग इवेंट मूवीज या मेगा बजट फिल्मों के लिए ही सिनेमाघरों का रुख करते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article