Salman Khan’s Maatrubhumi: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस मूवी का टाइटल मेकर्स ने पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा था लेकिन बाद में इसे बदल दिया है। सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स के लिए नए टाइटल की घोषणा की थी। इस मूवी में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प क दिखाया जाएगा। बताया जा रहा था कि मेकर्स फिल्म को मई में रिलीज करेंगे लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक फैन्स को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
बदल गई 'मातृभूमि' की रिलीज डेट
सलमान खान इस समय फिल्म 'मातृभूमि' को दोबारा शूट कर रहे हैं। इस मूवी की कहानी में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। सलमान खान भी इसे शूट करने के राजी हुए और मेकर्स ने 40% हिस्सा दोबारा शूट करने का प्लान किया। इस मूवी की शूटिंग में समय लग रहा है। यही वजह है कि यह मई में रिलीज नहीं हो पाएगी। (इसे भी पढ़ें: रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, मेकर्स का है 'किंग' पर फोकस)

सलमान खान-चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान खान अपनी फिल्म को 15 मई के दिन रिलीज कर सकते हैं। मगर अब बड़ी जानकारी सामने यह आई है कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को मई नहीं बल्कि जून में रिलीज किया जाएगा। बता दें फिल्म की नई रिलीज पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान)
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह अहम रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी में अभिलाष चौधरी, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिश्री सेन, सिद्धार्थ मुले, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज सहित कई एक्टर को अहम रोल में देखा जाएगा।
