Satyaprem Ki Katha Trailer Twitter Reaction: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्याप्रेम की कथा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ट्रेलर में कार्तिक और कियारा की लव स्टोरी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। ट्रेलर में कार्तिक शादी के लिए उतावले नजर आ रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर में रोमांस, कॉमडी और एक्शन का भरपूर तड़का है। ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक आर्यन से होती है। फिल्म में कार्तिक का नाम सत्यप्रेम होता है। अपने नाम की तरह कार्तिक पुराने जमाने के होते हैं। वो अपनी शादी के लिए लड़कियां ढूंढ रहे होते है और कार्तिक की तलाश कियारा पर खत्म होती है। कियारा का नाम कथा होता है। ट्रेलर में कार्तिक और कियारा की लव स्टोरी से लेकर अलग होने तक के दर्द को दिखाया गया है।
कार्तिक- कियारा की जोड़ी ने जीता दिल
सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर फैंस को पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, कार्तिक और कियारा साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, कार्तिक और कियारा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, मैंने अभी सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर देख मैं बहुत इमोशनल हो गया हूं। कार्तिक और कियारा ने सत्यप्रेम की कथा से पहले भूल भूलैया 2 में साथ काम किया है। भूल भूलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।
सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। सत्यप्रेम की कथा का टीजर और गाने दर्शकों को बेहद पसंद आया था।
