बॉलीवुड

Satish Kaushik की मौत के 11 दिन बाद अनुपम खैर संग नजर आई बेटी वंशिका, चेहरे पर दिखी मायूसी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 21, 2023, 02:24 PM IST

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के निधन को अब 11 दिन बीच चुके हैं। बीते दिन एक्टर की आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट भी आयोजित की गई है। इस प्रेयर मीट में परिवार के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए हैं। इस बीच सब की निगाहें सतीश कौशिक की बेटी वंशिका पर चली गई है।

Image

Satish Kaushik Daughter with Anupam Kher

KEY HIGHLIGHTS
  • सतीश कौशिक के निधन के बाद प्रेयर मीट आयोजिक की गई है।
  • इस प्रेयर मीट में उनकी बेटी वंशिका भी नजर आई हैं।
  • वंशिका एक्टर अनुपम खैर का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के निधन को अब 11 दिन बीच चुके हैं। बीते दिन एक्टर की आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट भी आयोजित की गई है। इस प्रेयर मीट में परिवार के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए हैं। इस बीच सब की निगाहें सतीश कौशिक की बेटी वंशिका पर चली गई है। बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने होली के दौरान इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मौत से एक दिन पहले 8 मार्च को एक्टर ने दिल्ली में अपने दोस्त के फॉर्म हाउस पर होली खेली थी। सतीश कौशिक की मौत से परिवार के साथ ही उनकी करीबी दोस्त और पूरी बॉलीवुड एंडस्ट्री में शोक की लहर फैस गई है। बीते दिन सतीश कौशिक के परिवार ने प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। इस बीच सतीश कौशिक के सबसे खास दोस्तों में से एक अनुपम खेर भी एक्टर की बेटी वंशिका के साथ नजर आए हैं। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बेटी के चेहरे पर दिखा मायूसी

अनुपम खैर के साथ सतीश कौशिक की बेटी वंशिका और उनकी पत्नि शशि कौशिक भी नजर आ रही हैं। सतीश कौशिक के निधन के बाद पहली बार वंशिका को देखा गया है। इस फोटो में वंशिका के चेहरे पर पिता को खोने का गम साफ नजर आ रहा है। उनके चेहरे की मायूसी देख कर हर कोई इमोशनल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पिता को खोने का गम वंशिका के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।'

अनुपम खैर ने अपने खास दोस्त को दी श्रद्धांजली

प्रेयर मीट के बाद अनुपम खेर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ' 'जा! तुझे माफ़ किया! मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए! मैं तूझे लोगों की हंसी में ढूंढ लिया करूंगा, पर मेरे दोस्त मैं तुझे हमेशा याद करूंगा।' अलविदा मेरे दोस्त! तेरा फ़ेवरिट गाना लगाया है बैकग्राउंडमें! तू भी क्या याद करेगा!!'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article