TV Actress Who Played Gangoobai Before Alia Bhatt: संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का सपना आलिया भट्ट का तब पूरा हुआ था, जब उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी में मुख्य भूमिका मिली थी। इतनी कम उम्र में इतना चैलेंजिंग रोल निभाना वो भी भारत के प्रख्यात डायरेक्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म में, आलिया भट्ट के लिए वाकई मुश्किल था। लेकिन इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और यह सिद्ध कर दिया कि वह सच में बॉलीवुड इंडस्ट्री का चमकता सितारा हैं। आलिया भट्ट से पहले एक और टीवी एक्ट्रेस ने गंगूबाई का किरदार निभाया है। टीवी इंडस्ट्री में इस एक्ट्रेस का बहुत बड़ा नाम है कई टीवी सीरियल्स और शोज में उन्हें देखा गया है।
इस टीवी एक्ट्रेस ने निभाया है गंगूबाई का किरदार
छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा सरिता जोशी का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिन्हें अनुपमा से लेकर अनुपमा: नमस्ते अमेरिका, बा बहू और बेबी, सीआईडी, अदालत, मेरी आशिकी तुमसे ही, सिलसिला बदलते रिश्तों का और हमारी बहू सिल्क में देखा गया है। वह अभी पुष्पा इंपॉसिबल टीवी शो में नजर आ रही हैं। 2013 में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई में सरिता ने गंगूबाई का किरदार निभाया था। हालांकि, इस फिल्म में गंगूबाई सेक्स वर्कर नहीं माथेरान की मेड थी। इस फिल्म में दिखाया गया कि गंगूबाई डिजाइनर साड़ी की खोज में मुंबई आती है और यहां कैसे बेरहम फैशन इंडस्ट्री और मायावी दुनिया से लड़ते हुए अपना सपना पूरा करती है।

Sarita Joshi
सरिता निभा चुकी हैं अभिषेक बच्चन की मां का किरदार
फिल्मों में भी सरिता जोशी ने कई यादगार किरदार निभाए हैं। इन्हीं में से एक मणि रत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म गुरु है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को मुख्य भूमिका में देखा गया था। गुरु फिल्म में ही सरिता जोशी ने अभिषेक बच्चन की सौतेली मां का किरदार निभाया था। नजर, डरना जरूरी है, दसविदानिया, गंगूबाई, सिंघम रिटर्न्स, सिंबा और रूई जैसी फिल्मों ने सरिता के करियर पर चार चांद लगा दिए थे।
