बॉलीवुड

Doctor G Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर हुई डॉक्टर जी की चांदी, तेज हुआ फिल्म का कारोबार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 07:16 AM IST

Doctor G Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। ओपनिंग के बाद से ही इस फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। जानें तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई कितनी रही।

Image

Doctor G Box Office Collection Day 3

KEY HIGHLIGHTS
  • मुख्य भूमिका में नजर आए आयुष्मान और रकुल प्रीत।
  • एक बार फिर आयुष्मान खुराना ने जीता दर्शकों का दिल।
  • ओपनिंग के बाद से फिल्म के बिजनेस में दिखी बढ़ोतरी।

Doctor G Box Office Collection Day 3: लीग से हटकर फिल्में बनाने वाले एक्टर आयुष्मान खुर्राना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ इस फिल्म में रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) को मुख्य भूमिका में देखा गया। दर्शकों से इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिला है। ओपनिंग पर डाॅक्टर जी ने ठीक-ठाक कारोबार किया था लेकिन अच्छी खबर यह है कि धीरे-धीरे इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा रही है (Doctor G Box Office Collection)। दूसरे दिन के बाद अब तीसरे दिन भी इस फिल्म की कमाई में तेजी देखी गई। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने रविवार का भरपूर फायदा उठाया है। यहां जानें तीसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की ‌है (Doctor G BO)।

डॉक्टर जी की कैसी रही तीसरे दिन की कमाई? (Doctor G Box Office Collection Day 3)

सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना के लिए यह फिल्म वाकई चैलेंजिंग थी (Film Doctor G)। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उनके पिछले कुछ फिल्मों के आंकड़ों पर बात करें तो वह‌ निराशाजनक रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर जी फिल्म के लिए जाहिर सी बात है एक्टर पर‌ प्रेशर तो रहा ही होगा। ओपनिंग पर इस फिल्म की कमाई ठीक-ठाक ही थी। लेकिन अब वीकेंड के बाद सामने आ रहे आंकड़े संतोषजनक हैं। रविवार का फायदा उठाते हुए इस ने इस दिन 5.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है (Film Doctor G Box Office Collection)।

कहा जा रहा है कि इसी के साथ देशभर में इस फिल्म की कुल कमाई 15.09 करोड़ रुपए हो गई है (Doctor G Box Office Collection)।‌ पहले दिन इस फिल्म की कमाई 3.5 करोड़ रुपए ही थी। जिसके बाद शनिवार को इस फिल्म ने 5.22 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में 35 करोड़ रुपए लगे हैं। ऐसे में अगर यह फिल्म ऐसे ही कमाई करती रहे तो फिल्म का बजट रिकवर कर सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article