Sara Ali Khain on Trolling: बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता रहता है। कई बार लोग इन सेलेब्स को लेकर अपमानजनक या आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ स्टार किड्स ने भी कई बार ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना किया है। इन स्टार किड्स की लिस्ट में सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी शामिल हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने एडमिट करते हुए बताया कि ऑनलाइन ट्रोलिंग की वजह से उनकी मां और दिग्गज अदाकारा अमृता सिंह (Amrita Singh) काफी परेशान हो जाती हैं।
इंस्टेंट बॉलीवुड से हुई बातचीत के दौरान सारा अली खान ने बताया कि सोशल मीडिया लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने पर उनका रिएक्शन कैसा होता है। सारा अली खान ने यह भी बताया कि लोगों की इन हरकतों से उनकी मां पर काफी असर पड़ता है। सारा अली खान ने कहा, 'यह गलत है और मुझे बहुत बुरा फील होता है। मेरी मां जब यह सब पढ़ती हैं तो उन्हें भी बुरा लगता है। इस बारे में मैं क्या करूं? मैं इसे बदल नहीं सकती। चीजें कई बार बुरी लगती हैं लेकिन इस सब को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ना ही सही है।'
कई बार लोग ऑनलाइन काफी बुरा-भला लिख देते हैं। इस पर सारा अली खान रिएक्शन देते हुए कहा, 'गलत करके क्या कर लोगे? आप रोक दोगे? कोई लिखना बंद कर देगा? यह बंद होने वाला नहीं है। इसलिए इन चीजों का कोई मलतब नहीं है।' ऑनलाइन बार-बार इन चीजों का सामने करने पर सारा अली खान ने आगे कहा, 'आपको केवल अपनी चमड़ी मोटी करनी होती है, जिससे आपको कोई असर ना पड़े। मेरी मां का भी यह कहना है।' सारा अली खान ने कहा कि वो केवल अपने काम पर फोकस करती हैं और कुछ नहीं।
सारा अली खान जल्द फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।
