बॉलीवुड

छोटे भाई इब्राहिम अली खान के लिए फोटोग्राफर बनीं सारा अली खान, स्विट्जरलैंड में खींची तस्वीरें

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) इन दिनों स्विटजरलैंड में छूट्टियों का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बहन सारा अली खान उनकी तस्वीरें लेती हुई दिखाई दे रही है।

Image

Sara Ali Khan

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) इन दिनों स्विटजरलैंड में छूट्टियों का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं है। फैंस इस तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन ये तस्वीर कोई नॉर्मल फोटो नहीं है। इन तस्वीरों को एक्टर की बहन सारा अली खान ने लिया है।

इब्राहिम अली खान ने अपनी बहन सारा द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक तस्वीर में सारा को इब्राहिम की तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा जा सकता है। दोनों बर्फ से ढके पहाड़ों में नजर आ रहा है। इब्राहिम ने लोकेशन को इंटरलेकन, स्विटजरलैंड बताया है।

रेड जैकेट में लगे स्टाइलिश

इन तस्वीरों में इब्राहिम अली खान का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। एक्टर ने रेड जैकेट कैरी किया है। यह बिल्कुल वैसी ही जैकेट है, जो सैफ अली खान ने अपनी फिल्म ‘ता रा रम पम’ में एक रेसिंग सीन के दौरान पहना था।

एक्टर की पहली फिल्म

फिल्म ‘नादानियां’ में इब्राहिम अली खान हाल ही में नजर आए थे। ये एक्टर की पहली फिल्म थी। खराब एक्टिंग के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। हाल ही में इब्राहिम अली की बुआ सोहा अली खान ने भी उन्हें सलाह दी है कि वह वाहा-वाही करने वाले लोगों से दूर रहें और खुद पर काम करें। नादानियां के बाद इब्राहिम अली फिल्म का नाम ‘सरजमीं’ में नजर आएंगे। इसमें काजोल भी नजर आने वाली हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article