स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs JPN T20 Toss Updates: भारत और जापान के बीच आज एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है। दोनों देशों के बीच पहली बार कोई क्रिकेट मैच खेला जाएगा। भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'Sport 75' पहल के तहत सुजुकी T20 सीरीज खेली जाएगी। मैच जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।
JPN v IND T20I का टॉस भारत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच पांच-पांच ओवर का होगा।
इस मैच के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने की शुरुआत करेगी। पिछले एशियन गेम्स में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने गोल्ड जीता था। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। टीम में युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है।
भारत बनाम जापान टॉस अपडेट (India vs Japan Toss Updates)-
कब शुरू होगा भारत बनाम जापान के बीच टी20 मैच (IND vs Japan Match Timing)
भारत बनाम जापान के बीच टी20 मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांटो में 9:30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत बनाम जापान के बीच मैच का टॉस (IND vs Japan Match Toss Timing)
भारत बनाम जापान के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होना था लेकिन, आउटफील्ड गीला होने के चलते 12 बजे के बाद टॉस हुआ।
कौन जीता भारत बनाम जापान आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs Japan Match Toss)
भारत बनाम जापान के बीच मुकाबले का टॉस भारत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच 5-5 ओवर का होगा।
दोनों की प्लेइंग इलेवन-
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान (प्लेइंग XI): लैकलन यामामोटो, रेओ सकुरानो, केंडल कडोवाकी (कप्तान), बेंजामिन इटो, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई (विकेट कीपर), चार्ली हारा, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया
