बॉलीवुड

'ये तुम्हारा बेस्ट होने वाला है...' Kiara Advani की तारीफ में Sidharth Malhotra ने पढ़े कसीदे

Sidharth Malhotra on Kiara Advani: फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर को मिल रही तारीफों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पत्नी कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की और उनके काम को लेकर खास बात कही।

Image

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की तारीफ (pic credit-instagram)

Sidharth Malhotra on Kiara Advani: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म टॉक्सिक का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। सभी लोग ट्रेलर की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Varanasi: 7 वें आसमान पर पहुंचे Mahesh Babu के फैंस, लुक पर टिक गई नजरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की तारीफ

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉक्सिक का ट्रेलर शेयर किया और कियारा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कियारा की मेहनत, लगन और जुनून की सराहना करते हुए लिखा कि उनकी मेहनत बड़े पर्दे पर जरूर दिखाई देगी। सिद्धार्थ ने कहा कि यह कियारा की बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है और वह फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। सिद्धार्थ ने फिल्म की पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डायरेक्टर गीतू मोहनदास, यश और पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है। सिद्धार्थ ने फिल्म की रिलीज डेट का जिक्र करते हुए बताया कि वह 26 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं।

toxic sid

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की तारीफ (pic credit-instagram)

बताते चलें कि फिल्म टॉक्सिक के गाने तबाही में कियारा और यश के बीच कुछ इंटीमेट सीन्स दिखाए गए हैं। इन सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग कियारा को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई फैंस उनके काम का समर्थन भी कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने भी कियारा का समर्थन किया। बेंगलुरु में आयोजित इवेंट में यश ने कियारा की मेहनत और फिल्म के प्रति उनकी डेडिकेशन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक एक्टर को लोगों की नकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और अपने काम पर विश्वास रखना चाहिए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article