बॉलीवुड

मां नरगिस दत्त की बरसी पर भावनाओं के भंवर में डूबे Sanjay Dutt, फोटोज शेयर कर बोले- आपकी रोज याद आती है...

Sanjay Dutt Remembers Nargis Dutt On Her Death Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आज पुण्यतिथी है। इस मौके पर उनके बेटे और बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने उन्हें याद किया है। संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है।

Image

संजय दत्त ने किया मां नरगिस दत्त को याद

Sanjay Dutt Remembers Nargis Dutt On Her Death Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस दत्त ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई थी। लेकिन 51 वर्ष की उम्र में नरगिस दत्त ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। नरगिस दत्त कैंसर से जूझ रही थीं और 1981 में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। नरगिस दत्त की आज पुण्यतिथी है और इस मौके पर उनके बेटे व बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने उन्हें याद किया है। संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस दत्त (Nargis Dutt) की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसे देख कहा जा सकता है कि वह आज के दिन अपनी मां से जुड़ी यादों में डूबे हुए हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने फोटोज साझा करते हुए बताया कि वह अपनी मां को कितना याद कर रहे हैं।

नरगिस दत्त (Nargis Dutt) से जुड़ी संजय दत्त की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "आप भले ही यहां नहीं हैं। लेकिन आपके प्यार ने हमें कभी नहीं छोड़ा। आपको हमेशा याद करता हूं मां।" संजय दत्त द्वारा साझा की गई पोस्ट में जहां पहली तस्वीर नरगिस की अकेली की फोटो थी, जिसमें वह हाथ में किताबें लिये नजर आईं। वहीं दूसरी फोटो में नन्हे संजय दत्त और उनकी छोटी बहन नरगिस और सुनील दत्त के साथ नजर आईं। तीसरी तस्वीर में संजय दत्त अपने पिता की गोद में दिखे और साथ में उनके नरगिस भी नजर आईं।

बता दें कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी मां नरगिस दत्त (Nargis Dutt) के बहुत करीब थे। लेकिन नरगिस दत्त अपने बेटे की डेब्यू फिल्म 'रॉकी' की रिलीज से पहले ही स्वर्गवासी हो गई थीं। नरगिस को कैंसर हो गया था, जिसके इलाज के लिए उन्हें अमेरिका भी ले जाया गया। लेकिन भारत लौटने के कुछ वक्त बाद ही नरगिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article