Baap Of All Film BTS VIDEO: संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बाप ऑफ ऑल द फिल्म' की शूटिंग में बिजी है। एक्टर ने कुछ समय पहले ही इस फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। फिल्म में संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ (Jacky Shroff), सनी देओल (Sunny Deol) और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्टर ने दमदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और जॉनी लीवर की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग लोगों को हैरान कर देती है।
क्लिप की शुरुआत क्लैपबोर्ड के साथ शुरु होती है, जहां सभी एक्टर फिल्म के सेट पर मस्ती के मोड में नजर आए। मिथुन चक्रवर्ती जज के आउटफिट में चलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने नीचे लूंगी पहनी हुई है। संजय दत्त एक्शन रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, जॉनी लीवर अपने अतरंगी अंदाज से फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को हंसाते हुए नजर आए । वीडियो के आखिरी में सभी स्टार्स ने एक- दूसरे को गले लगाया और बाप बोलते हुए नजर आए।
संजय दत्त ने शेयर किया बाप का बीटीएस वीडियो
इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, 'पर्दे पर ये करे कमाल और पर्दे के पीछे? खुद ही देख लो। फुल ऑन धमाल, बवाल और मस्ती बेमिसाल'।
संजय दत्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, फिल्म देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर। तीसरे यूजर ने लिखा, बाबा इंतजार नहीं हो रहा है, शानदार लग रहा है। इस एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सनी देओल लीड रोल में हैं। विवेक चौहान इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को अहमद खान और उनकी पत्नी शायरा अहमद जी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
