बॉलीवुड

Munnabhai 3 के लिए मिलाया सजंय दत्त और अरशद वारसी ने हाथ! सेट से वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 15, 2023, 12:49 PM IST

Munnabhai 3: संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म मुन्नाभाई 3 पर काम शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय और अरशद के साथ निर्देशक राजकुमार हिरानी भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

Image

Munnabhai 3 (Credit Pic: Instagram)

Munnabhai 3: संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। साल 2003 में मुन्नाभाई एमबीबीएस आई थी और 2006 में लगे रहो मुन्नाभाई रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इन दोनों फिल्मों में मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स जल्द इसके तीसरे पार्ट का ऐलान करने वाले है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजय और अरशद के साथ राजकुमार हिरानी भी दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो फिल्म के सेट का है। वीडियो में संजय ऑरेंज कलर के कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अरशद वारसी सर्किट के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

मुन्नाभाई 3 को लेकर मिला बड़ा हिट

दोनों एक- दूसरे को गले लगाते हैं। वीडियो में राजकुमार कहते हैं कि हम वापस आ गए है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस को उम्मीद है कि मुन्नाभाई 3 पर काम शुरू हो गया है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। अरशद वारसी ने मुन्नाभाई 3 को लेकर कहा था कि फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर्स जब साथ आएंगे तो जरूर फिल्म पर काम होगा। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय और अरशद साथ में वेलकम इन जंगल में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article