Salman Khan's Battle of Galwan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) 2026 में रिलीज होने की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। कुछ दिनों पहले ही इस मूवी का पहला गाना 'मात्रभूमि' रिलीज किया गया, जिसे हरकोई पसंद कर रहा है। फैन्स सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसने फैन्स को निराश कर दिया है। सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर बताया जा रहा है कि यह अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी। मेकर्स इस मूवी की रिलीज को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं।
17 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी 'बैटल ऑफ गलवान'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है और इसे रीशूट करने में थोड़ा समय लग रहा है। सोमवार यानी 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक हफ्ते का शेड्यूल शुरू होगा। यह शेड्यूल खत्म होने के बाद कुछ दिनों की शूटिंग बाकी रहेगी, जिसे फरवरी के लास्ट तक पूरा किया जाएगा। अपूर्वा लाखिया जल्द ही फिल्म एडिटिंग शुरू करेंगे। यह मूवी पहले रक्षा मंत्रालय को दिखाई जाएगी। इस प्रोसेस में काफी समय लग सकता है। यही वजह है कि 17 अप्रैल तक फिल्म को पूरा कर पाना थोड़ा मुश्किल है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Star Cast Fees: अक्षय कुमार लूट ले गए सारी मलाई, तब्बू-परेश रावल सहित बाकी एक्टर्स को मिली चिल्लर)

Salman Khan
मेकर्स इस मूवी को रिलीज करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। मेकर्स चाहते हैं कि वो फाइनल प्रोडक्ट को फैन्स के लिए आकर्षक, दमदार और सिनेमैटिक बनाना चाहते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि वो सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' को तय समय पर रिलीज नहीं करेंगे। इस फिल्म में सलमान कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। इस मूवी में चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, जेन शॉ, सिद्धार्थ मूली, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।
