Bhooth Bangla Cast Fees: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अक्षय कुमार ने इस मूवी की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि यह मूवी तय समय से पहले यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको अक्षय कुमार से लेकर तब्बू सहित 'भूत बंगला' की स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस मूवी की कास्ट की सैलरी पर डालें एक नजर...
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में राजपाल यादव को अहम रोल में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए राजपाल को मेकर्स ने 40 से 50 लाख रुपये फीस दी है।
दिवंगत अभिनेता असरानी की भी इस मूवी में अहम रोल में देखा जाएगा। बताया जा रहा कि असरानी को इस मूवी के लिए 45 लाख रुपये सैलरी मिली थी।
'भूत बंगला' में वामिका गब्बी को अहम ओल में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में अपने रोल के लिए वामिका गब्बी को 50 लाख रुपये फीस दे गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परेश रावल को फिल्म 'भूत बंगला' करने के लिए निर्माताओं के लिए 2 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।
'भूत बंगला' में तब्बू को भी रोल में देखा जाएगा। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि तब्बू ने इस हॉरर कॉमेडी को करने के लिए 1 करोड़ रुपये सैलरी ली है।
अक्षय कुमार इस मूवी में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। इस मूवी के लिए अक्षय कुमार ने कथित तौर पर 27 करोड़ रुपये सैलरी ली है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' अब 10 अप्रैल के दिन बड़े परदे पर रिलीज होगी। पहले यह मूवी 15 मई को आने वाली थी।