बॉलीवुड

विक्रम फडनीस के लिए शोस्टॉपर बने सलमान खान, रैंप वॉक करते हुए दिखा भाईजान का स्वैग

Salman Khan did Ramp Walk: फेमस डिजाइनर विक्रम फडनीस ने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के बाद एक शानदार फैशन शो इवेंट किया है। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। यही नहीं विक्रम फडनीस के इवेंट के लिए शोस्टॉपर बने सलमान खान ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Image

Salman Khan

Salman Khan did Ramp Walk: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा से ही अपनी दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। हाल ही में मशहूर डिजाइनर विक्रम फडनीस ने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे किए और उन्होंने एक भव्य फैशन शो इवेंट भी होस्ट किया। अपने करीबी दोस्त के इस फैशन शो इवेंट में सारे काम छोड़कर सलमान खान ने शिरकत की। इतना ही नहीं विक्रम फडनीस के फैशन शो में सलमान खान ने शोस्टॉपर बनकर रैंप वाक करते हुए स्टेज पर आग लगा दी। विंटेज इंडिया थीम पर आधारित इस इवेंट में ट्रेडिशनल इंडियन एस्थेटिक्स का जश्न बनाया गया। 100 से ज्यादा मॉडल्स ने रैंप पर वॉक की और इस इवेंट को यादगार बना दिया।

रैंप वॉक करते हुए डैशिंग अंदाज में दिखे भाईजान

सलमान खान रैंप वॉक करते हुए बेहद कॉंफिडेंट नजर आए। सलमान खान को देखते ही वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाई और हरकोई भाईजान के डैशिंग लुक को देखता रह गया। इस शाम के लिए सलमान खान ने ट्रेडिशनल ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा कैरी किया था। इसके साथ भाईजान एक लंबी, कढ़ाईदार शेरवानी-शैली की जैकेट पहने हुए दिखाई दिए। रेशम से बनी इस जैकेट में कंधों, छाती और आस्तीन पर बारीक सोने और मैरून रंग की फूलों की कढ़ाई थी, जिसे विक्रम फडनीस द्वारा डिजाइन किया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के लिए सलमान खान ने एआर मुरुगादॉस द्वारा आरोपों पर रिएक्शन देते हुए डायरेक्टर की क्लास भी लगाई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। इसके अलावा अब सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जाएगा। इस मूवी में चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया और जेन शॉ भी अलग-अलग रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article