अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: 21 का अंक देगा सफलता का संकेत, जानें जन्मांक के हिसाब से कैसा रहेगा दिन

21 अगस्त का अंकफल धर्म, आध्यात्मिक ज्ञान और सफलता से जुड़ा है। भाग्यांक 03 पर गुरु का प्रभाव रहेगा। जानें जन्मांक 01 से 09 तक नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, उपाय, शुभ रंग, शुभ अंक और भाग्य प्रतिशत।

Image

21 अगस्त 2026 आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal, आज का अंकफल 21 अगस्त 2026: 21 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का संयुक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। आज 21-08-2026 का भाग्यांक 03 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह गुरु, चन्द्रमा व सूर्य का मित्र है। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है, जो भी इसका मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं।

आज शुक्रवार है। श्रावण माह के शुक्रवार को गंगा सहित पवित्र नदियों के जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। इत्र से शिवलिंग को स्नान कराएं। शुक्रवार व अंक 03 के कारण आज श्री सूक्त के पाठ का बहुत महत्व रहेगा। अंक 03 के स्वामी गुरु के द्रव्यों चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक 01

शुभ अंक: 02 व 09

जॉब व व्यवसाय: जॉब में नामांक 01 व 02 की मदद से प्रगति होगी। आज के भाग्य स्वामी गुरु हैं। सूर्य व गुरु आपको जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं।

स्वास्थ्य: चन्द्रमा कफ रोग से परेशानी दे सकता है।

आज का उपाय: मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

2. जन्मांक 02

शुभ अंक: 01 व 09

जॉब व व्यवसाय: चन्द्रमा, मित्र ग्रह गुरु व शनि का प्रभाव रहेगा। जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य: आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

3. जन्मांक 03

शुभ अंक: 01 व 09

जॉब व व्यवसाय: गुरु अंक तथा भाग्य स्वामी हैं। गुरु व मित्र ग्रह सूर्य जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य: गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

4. जन्मांक 04

शुभ अंक: 06 व 08

जॉब व व्यवसाय: भाग्यांक 03 मैनेजमेंट, टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

5. जन्मांक 05

शुभ अंक: 03 व 07

जॉब व व्यवसाय: भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी बुध का सहयोग है। जॉब में अंक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

6. जन्मांक 06

शुभ अंक: 04 व 07

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व मंगल का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य: बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

आज का उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

7. जन्मांक 07

शुभ अंक: 03 व 06

जॉब व व्यवसाय: जॉब में अपने परफॉर्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। मानसिक दबाव रह सकता है।

स्वास्थ्य: बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

आज का उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

8. जन्मांक 08

शुभ अंक: 07 व 09

जॉब व व्यवसाय: आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु के मित्र सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ प्रयास का समय है। शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

9. जन्मांक 09

शुभ अंक: 01 व 03

जॉब व व्यवसाय: आज के भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी मंगल हैं। मित्र ग्रह गुरु व सूर्य व्यवसाय में लाभ देंगे। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर है।

आज का उपाय: सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article