अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: श्रावण शुक्ल नवमी पर किसकी चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 21 अगस्त 2026: श्रावण शुक्ल नवमी के दिन ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में नए अवसर ला सकती है। जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल, शुभ रंग, अंक और आसान उपाय।

Image

21 अगस्त 2026 आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 21 अगस्त 2026: आज शुक्रवार है, चन्द्रमा वृश्चिक, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल मिथुन, बुध व गुरु कर्क व सूर्य सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। श्रावण माह चल रहा है। शुक्ल पक्ष नवमी है। भगवान शिव व माता भगवती जी की उपासना करें। रुद्राभिषेक करें। गंगा जल व इत्र से रुद्राभिषेक करने से शिव भक्ति प्राप्त होती है। शिव पुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बटुक भैरव उपासना का बहुत लाभ मिलेगा। शंकराचार्य जी द्वारा रचित बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। आज माता दुर्गा जी की उपासना के क्रम में उनके एक सौ आठ नाम का जप करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। किसी अभीष्ट सिद्धि प्राप्ति व मनोवांछित मनोकामना पूर्ति हेतु सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ बहुत फलदायी रहेगा। सप्तअन्न का दान करें। रुद्राभिषेक करें। शिव उपासना के क्रम में पार्थिब शिवलिंग का पूजन करें। सप्ताह में एक दिन व्रत रहें व प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर भगवान शिव की उपासना करें व दीप दान करें। श्रावण माह में शिव मंदिर में श्री रामचरित मानस का पाठ कराने से सुख व समृद्धि आती है। दान-पुण्य व तीर्थ का क्रम बना रहे। घर के मंदिर में परिवार के सभी लोग मिलकर भगवान नाम का संकीर्तन करें।

12 राशियों का आज का राशिफल

1. मेष

आज चन्द्रमा अष्टम गोचर में हैं। चतुर्थ गुरु व सूर्य बिजनेस में बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनि व केतु बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ देंगे। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। सायंकाल धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल व सफेद

आज का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ अंक: 02 व 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

2. वृषभ

गुरु व बुध चतुर्थ गोचर में हैं। सूर्य चतुर्थ, शनि एकादश व चन्द्रमा सप्तम गोचर में बहुत ही शुभ फल दे रहे हैं। आज का दिन व्यवसाय व जॉब के लिए सफलता का है। गुरु व शुक्र रुके धन के आगमन के संकेत दे रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। धार्मिक यात्रा करेंगे। आर्थिक प्रगति होगी। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग: नारंगी व पीला

आज का उपाय: शिव उपासना के साथ रुद्राभिषेक भी करें। अपराजिता व पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ अंक: 01 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

3. मिथुन

सूर्य इसी राशि से तृतीय भाव में परिवार व आय प्राप्ति के नवीन स्रोत बनाएंगे। बुध गुरु के साथ गोचर करके शुभ फल दे रहे हैं। मंगल इसी भाव में है। बुध व शुक्र आर्थिक उपलब्धि के लिए शुभ गोचर में हैं। बुध वाणी से सफलता देंगे। कर्क के गुरु व वृश्चिक का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: लाल व पीला

आज का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

4. कर्क

सूर्य द्वितीय व गुरु इसी राशि में बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है, जो कि आज पंचम गोचर में छात्रों के लिए प्रगति देने वाला है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नवम शनि भाग्य के लिए सहयोग दे सकता है। लव लाइफ को लेकर सुंदर यात्रा का संयोग बन सकता है।

शुभ रंग: लाल व पीला

आज का उपाय: शिव उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। स्वास्थ्य सुख ठीक करने के लिए शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

5. सिंह

गुरु व बुध द्वादश हैं। सूर्य इसी राशि में हैं। शनि इसी राशि से अष्टम गोचर में रहेंगे। चतुर्थ चन्द्रमा न्यू बिजनेस डील देता है। मंगल एकादश होकर बिजनेस वर्क व सफलता के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

आज का उपाय: बगलामुखी मंत्र का जप करें।

शुभ अंक: 05 व 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

6. कन्या

सूर्य इसी राशि से द्वादश रहकर बिजनेस संबंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। कर्क के गुरु व बुध शुभ हैं। तृतीय चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब के जातकों के लिए लाभकारी है। शनि भी मीन का होकर मंगलमय है, जो जॉब परिवर्तन में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग: नीला व हरा

आज का उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 60%

7. तुला

सूर्य एकादश व गुरु इसी राशि से दशम हैं। बुध भी उसी भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। शुक्र अब कन्या राशि में हैं। राजनीति व प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रगति देगा। तिल का दान करें। तनाव से बचें।

शुभ रंग: सफेद व हरा

आज का उपाय: शिव उपासना करें। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। शमी का वृक्ष लगाएं।

शुभ अंक: 05 व 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

8. वृश्चिक

सूर्य कर्म भाव में हैं। शुक्र एकादश लाभकारी हैं। चन्द्रमा इसी राशि में रहकर परिवार, करियर व धार्मिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा के लिए मंगलमय हैं। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। मंगल अष्टम बिजनेस वर्क व ऑफिस में मंगलमय व खुशहाल माहौल देंगे।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

आज का उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

9. धनु

भाग्य भाव के सूर्य व अष्टम गुरु आर्थिक व स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ होते हैं। चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। बुध आय प्राप्ति में वृद्धि देंगे। गुरु व बुध इसी राशि से अष्टम गोचररत हैं। शिक्षा व करियर को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शुक्र कर्म भाव में हैं। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। केतु व चंद्रमा मानसिक तनाव दे सकते हैं। धन का निवेश अच्छे कार्यों में करेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

आज का उपाय: बगलामुखी माता की उपासना करें।

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

10. मकर

चन्द्रमा एकादश आर्थिक प्रगति देंगे। तृतीय शनि जॉब व बिजनेस में लाभ देंगे। कर्क के गुरु व सिंह के सूर्य धार्मिक कार्यों के लिए शुभ तथा परिवार के लिए शुभ फल देंगे। गुरु व चन्द्रमा स्वास्थ्य का कल्याण करेंगे। मंगल षष्ठम है, वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। रियल एस्टेट व फाइनेंस फील्ड के जातक सफल रहेंगे। तनाव से बचें।

शुभ रंग: लाल व पीला

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक: 02 व 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

11. कुंभ

सूर्य सप्तम व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में शुभाशुभ गोचर कर रहे हैं। कर्क के गुरु व वृश्चिक के चन्द्रमा धार्मिक यात्रा दे सकते हैं। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र व बुध बिजनेस में शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। परिवार संग शुभ यात्रा संभावित है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

शुभ रंग: हरा व नीला

आज का उपाय: शिव उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयस्कर है।

शुभ अंक: 01 व 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

12. मीन

सूर्य षष्ठम रोगों पर विजय देते हैं। पंचम गुरु छात्रों को लाभ देंगे। शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। टीचिंग, मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब में उन्नति होगी। सप्तम शुक्र फाइनेंशियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। आज धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सायंकाल सुंदर यात्रा का संयोग बन सकता है। प्रेम जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी।

शुभ रंग: पीला व लाल

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें।

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article