एजुकेशन

Bihar Simultala Class 6 Admission 2027: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 में एडमिशन के लिए लास्ट डेट 28 अगस्त तक बढ़ी, जल्द कर लें अप्लाई

Bihar Simultala Admission 2027 Application Form Last Date: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दिया है। ऐसे में जो माता पिता अपने बच्चे का एडमिशन आवासीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

बिहार सिमुलतला कक्षा 6 में एडमिशन के लिए लास्ट डेट 28 अगस्त तक बढ़ी

Bihar Simultala Admission 2027 Application Form Last Date: बिहार के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दिया है। ऐसे में जो माता पिता अपने बच्चे का एडमिशन आवासीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां सफल होने वाले छात्र मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यह एग्जाम दिसंबर 2026 में (Bihar Simultala Class 6 Admission) निर्धारित होगा। यहां आप सिमुलतला विद्यलाय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व आवेदन प्रक्रिया व सिलेबस जान सकते हैं।

Bihar Simultala Admission 2027 For Class 6: बिहार आवासीय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन के लिए योग्यता

बिहार सिमुलतला विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्र बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ रहा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आयु 1 अप्रैल को कम से कम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। अभिभावक नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें बिहार सिमुलतला आवसीय विद्यालय कक्षा 6 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले biharsimultala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SIMULTALA AWASIYA VIDYALAYA ENTRANCE EXAM, 2027( CLASS VI). SESSION 2027-2028 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना एडमिशन फॉर्म पूरा भरें।
  • अब मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म सेव कर लें।

Bihar Simultala Admission 2027: दो चरणों में होगा एडमिशन के लिए टेस्ट

बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छात्रों का एडमिशन टेस्ट दो चरणों में आयोजित किय जाएगा। यहां प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यह परीक्षा पूरी तरीके से ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। वहीं मुख्य परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। इसका सिलेबस पूरी तरह से 5वीं क्लास के बेस्ड पर होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article