Salman khan film No Entry Mein Entry: पिछले कई सालों से फैंस सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म नो एंट्री (No entry) के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म के राइटर और डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कंफर्म किया था कि वो साल 2005 में आई पॉपुलर कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल बना रहे हैं। फिल्म का नाम 'नो एंट्री में एंट्री'(No Entry Mein Entry) होगा। फिल्म की शूटिंग पुरानी स्टार कास्ट सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के साथ शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू होने वाली है। लेकिन खबरों के मुताबिक सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर की वजह से सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान नो एंट्री में एंट्री का पूरा प्रोडक्शन संभालना चाहते थे। ये बोनी कपूर के लिए हैरान करने वाली बात थी क्योंकि उन्होंने कई सालों से प्रोडक्शन का सारा काम सेट-अप किया है। इतना ही नहीं सलमान चाहते थे कि इस फैंचाइजी के निगेटिव और आईपीआर के मालिक बने। इसी के साथ भाईजान चाहते थे कि डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स भी उन्हीं के पास हों।
सलमान के बिना बनेगा नो एंट्री का सीक्वल
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की इन मांगों को बोनी कपूर ने मानने से इंकार कर दिया है। ऐसे में चर्चा है कि सलमान खान इस फिल्म से बाहर हो चुके हैं। ऐसे भी हो सकता है कि सलमान खान और बोनी कपूर अपने मन- मुटावे को भूलाकर एक साथ काम कर सकते हैं। अभी तक बोनी कपूर या सलमान खान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। पिछले दिनों फिल्म को ड्रॉप करने की खबर आई थी, इसके पीछे की वजह कानूनी पछड़ा बताया जा रहा था।
सलमान, अनिल और फरदीन के अलावा नो एंट्री में लारा दत्ता, बिपासा बसु, ईशा देओल मुख्य भूमिका में थीं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों बिग बॉस 16 होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।
