एजुकेशन

यूपी हेडमास्टर और प्रिंसिपल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन, 2 नवंबर तक करें अप्लाई

UP Headmaster, Principal Application Form Correction Window: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने हेड मास्टर और प्रिंसिपल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो ओपन कर दी गई है। ऐसे में यदि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आपने भी कोई गलती की है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

Image

UP Headmaster Form Correction Window: यूपी हेडमास्टर व प्रिंसिपल भर्ती के लिए फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन (AI Image/Newsroom Verified)

UP Headmaster, Principal Application Form Correction Window: यूपी हेड मास्टर एवं प्रिंसिपल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली हेड मास्टर और प्रिंसिपल भर्ती में आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो ओपन कर दी गई है। ऐसे में यदि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आपने भी कोई गलती की है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। ध्यान रहे 25 नवंबर के करेक्शन के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी। इसके बाद आप किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं कर सकेंगे।

कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद और बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। यहां आवेदन के लिए विज्ञापन 23 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन 23 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 थी। वहीं फॉर्म में करेक्शनके लिए अब लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

UP Headmaster, Principal Application Form 2026 Correction: ऐसे करें एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर अपने Login और Password की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म ओपन करें।
  • अब फॉर्म में पूरा करेक्शन करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
UP Headmaster, Principal Application Form Correction Window Website

UP Headmaster, Principal Recruitment 2026 Exam Date: जनवरी में होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 7 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। यहां उम्मीदवारों का चयन संबंधित भर्ती नियमों और जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन के आधार पर किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और शिक्षण अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाते हैं। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के अनुसार लिखित परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article