टीवी मसाला

शादी के बाद पहली बार सलमान खान संग शो में दिखेंगी कटरीना कैफ, बिग बॉस-16 की बनेंगी गेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:29 PM IST

Katrina Kaif New Guest in Bigg boss 16: अब सलमान खान, बिग बॉस-16 शो की मेजबानी के लिए वापस आ रहे हैं। अभिनेता इस सप्ताह शुक्रवार का वार एपिसोड के लिए स्पेशल गेस्ट का स्वागत करेंगे।

Image

salman khan and katrina kaif

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान की कमी खल रही थी। क्योंकि बॉलीवुड सुपरस्टार डेंगू से उबर रहे थे और इसीलिए सलमान खान ने शो की मेजबानी से ब्रेक लिया था और फिल्म निर्माता करण जौहर ने इसकी जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, सलमान खान अब ठीक है और वो डेंगू से उबर गए हैं। अब सलमान खान, बिग बॉस-16 शो की मेजबानी के लिए वापस आ रहे हैं। अभिनेता इस सप्ताह शुक्रवार का वार एपिसोड के लिए स्पेशल गेस्ट का स्वागत करेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर को दर्शक बिग बॉस-16 में स्पेशल गेस्ट के रूप में रियलिटी शो में देखने वाले हैं। तीनों ही सितारे शो के सेट पर आएंगे। विक्की कौशल से शादी के बाद यह पहली बार होगा जब कैटरीना कैफ और सलमान खान किसी रियलिटी शो में आमने-सामने होंगे।

बिग बॉस 16 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। जबकि करण जौहर ने सौंदर्या शर्मा और गौतम सिंह विग को इस रिश्ते के लिए फटकार लगाई है। उन्होंने खेल के लिए अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की प्रशंसा की है। हालांकि, कई दर्शकों ने महसूस किया कि गौतम को बेवजह सुनाया गया था और अगर वह किसी को पसंद करते हैं तो यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article