बॉलीवुड

'Dhurandhar' से बड़ी हिट थी 80 के दशक की ये फिल्म, Rakesh Bedi ने किया बड़ा खुलासा

Rakesh Bedi on Dhurandhar: हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राकेश बेदी ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से बड़ी हिट 80 के दशक की मूवी को बताया है।

Image

'धुरंधर' को लेकर राकेश बेदी ने कही ये बात (Pic Credit: Instagram)

Rakesh Bedi on Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार राकेश बेदी को फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में जमील जमाली के किरदार में देखा गया। इस मूवी में उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था और इसमें रणवीर सिंह अहम रोल में नजर आए थे। हाल ही में राकेश बेदी ने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राकेश बेदी ने 80 के दशक की एक फिल्म को रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से भी बड़ी हिट बताया है। तो चलिए जानते हैं राकेश बेदी आखिर किस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं।

'धुरंधर' को लेकर कही ये बात

हाल ही में 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में 'धुरंधर' की स्क्रीनिंग हुई थी। इस स्क्रीनिंग का हिस्सा राकेश बेदी भी रहे और उन्होंने 'इंडियन पैनोरमा' सेक्शन का उद्घाटन किया। राकेश बेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'धुरंधर' की सफलता के बारे में बात की। हालांकि इस दौरान राकेश बेदी कई फिल्मों की सफलताओं को याद किया, जिसमें फिल्म 'एक दूजे के लिए' का जिक्र किया।

राकेश बेदी ने बताया कि 'एक दूजे के लिए' ऐसी फिल्म थी जो कई शहरों में 4 से 5 सालों तक सिनेमाघरों में चलती रही थी। दर्शकों फिल्म का एक-एक किरदार पसंद आया था। के. बालाचंदर के निर्देशन में बनी इस मूवी में कमल हासन, रति अग्निहोत्री, माधवी और रजा मुराद सहित कई कलाकर नजर आए थे। यह फिल्म साल 1981 में रिलीज थी। यही वो फिल्म है, जिसे राकेश बेदी ने 'धुरंधर' से बड़ी हिट बताया। बता दें 'धुरंधर' ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article