बॉलीवुड

Mili cast details: मिली में विक्की कौशल के भाई संग बनी जान्हवी की जोड़ी, ये सितारे भी निभाएंगे लीड रोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 10:49 AM IST

Janhvi Kapoor Mili cast details: जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म मिली को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में जान्हवी एक नर्सिंग ग्रेजुएट 'मिली नौटियाल' का किरदार निभाने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी काफी झकझोर देने वाली है। आइये जानते हैं कि जान्हवी के साथ कौन कौन इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Image

Mili cast details: मिली में विक्की कौशल के भाई संग बनी जान्हवी की जोड़ी, ये सितारे भी निभाएंगे लीड रोल

Mili cast details: जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म मिली को लेकर सुर्खियों में हैं। 4 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी काफी झकझोर देने वाली है। फिल्म में जान्हवी एक नर्सिंग ग्रेजुएट 'मिली नौटियाल' का किरदार निभाने वाली हैं, जो एक चिकन हब के एक फ्रीजर रूम में फंस जाती है। जान्हवी कपूर को आखिरी बार फिल्म गुड लक जेरी में देखा गया था और उससे पहले वह फिल्म रूही में नजर आई थीं। वहीं इस बार मिली बनकर वह दर्शकों को प्रभावित करने वाली हैं।

12 अक्टूबर को मिली का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमें जान्हवी कपूर बैग टांगकर हंसती हुई नजर आई थीं। इस फिल्म में जाह्नवी एक फ्रीजिंग रूम में फंस जाती है, जहां वो ठंड से बचने का संघर्ष करते नजर आती हैं। वहीं, पुलिस और मिली के पिता को लगता है कि उसकी गुमशुगदी के पीछे उसके बॉयफ्रेंड का हाथ है। मिली खुद को कैसे बचाती हैं, इसके लिए फिल्म रिलीज होने का इंतजार करना होगा।

मिली में नजर आएंगे ये सितारे

जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा और विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सनी फिल्म में जाह्नवी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाएंगे, वहीं मनोज पाहवा जाह्नवी के पिता का रोल अदा करते दिखाई देंगे। हसलीन कौर, राजेश जैस, विक्रम कोचर, संजय सूरी जैसे सितारे भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन माथुकुट्टी जेवियर कर रहे हैं और एआर रहमान इस फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं। यह फिल्म निर्देशक की मलयालम फिल्म हेलन का हिंदी रीमेक है।

जान्हवी कपूर के प्रोजेक्ट्स

जान्हवी कपूर ने 2008 में धड़क मूवी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो मिली के अलावा जाह्नवी के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी। वो राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज में नजर आएंगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article