Dhruv Rathee News: आठ साल पुराने एक आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत अदालत ने अदालत के समक्ष पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।
पेश न होने पर कोर्ट हुआ सख्त
ध्रुव राठी के लगातार अदालत में पेश न होने के बाद साकेत कोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को भी अदालत ने इस मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि, उस वारंट की तामील नहीं हो सकी थी, जिसके बाद अब गैर-जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए दिसंबर की तारीख तय की है।
आठ साल पुराना है मामला
यह मामला करीब आठ साल पुराना है, जिस पर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही है। अब अगली सुनवाई में यह देखना अहम होगा कि वारंट की तामील के बाद मामले में आगे क्या कार्यवाही होती है।
