टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर मेहरबान हुए Salman Khan, फिनाले से पहले ऑफर किया सॉन्ग

Bigg Boss 20 Salman Khan Big Offer To Qazi Touqeer: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट अपनी ओर से बेस्ट कर रहा है। लेकिन बीते दिन सलमान खान ने काजी तौकीर को बड़ा ऑफर दिया।

Image

Bigg Boss 20: काजी तौकीर को सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Salman Khan Big Offer To Qazi Touqeer: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकेंड का वार हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने टास्क और ढेर सारी मस्ती की। इस दौरान काजी तौकीर ने कई बार अपने सुर भी छेड़े। लेकिन खास बात तो यह है कि वीकेंड का वार पर सलमान खान भी काजी तौकीर पर मेहरबान नजर आए। उन्होंने काजी तौकीर को शो में बड़ा ऑफर दिया, जिसे लेकर बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी तालियां बजाईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने इस हसीना संग मिलकर किया Eisha Singh को चीट? यूजर्स के कमेंट ने खोली पोल

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में सलमान खान ने पहले अरिश्फा खान (Arishfa Khan) से बात की। उन्होंने अचानक काजी तौकीर का नाम लेकर कहा, "काजी जब तुम बाहर आओगे तो मैं तुम्हें एक गाना जरूर दूंगा।" सलमान खान की बात सुनकर काजी तौकीर ने खड़े होकर उनका शुक्रिया अदा किया। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी इस मौके पर तालियां बजाईं। बता दें कि काजी तौकीर को 'बिग बॉस 20' में रहते हुए ये दूसरा बड़ा ऑफर मिला है। सलमान खान से पहले खुद रोहित शेट्टी ने भी काजी तौकीर से उन्हें अपनी फिल्म में गाना देने की बात कही थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज नहीं Manish Goel का कटा शो से पत्ता, जबरदस्त ट्विस्ट के साथ हुआ शॉकिंग एविक्शन

काजी तौकीर के अलावा अरिश्फा खान ने भी सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने सरेआम कहा कि सर आप मेरे बचपन के क्रश हो और मेरी हमेशा से इच्छा रही है कि मैं आपके साथ काम करूं।

सलमान खान ने इन कंटेस्टेंट्स की भी चमकाई थी किस्मत

'बिग बॉस' के ही कई ऐसे कंटेस्टेंट्स रह चुके हैं, जिन्होंने शो से निकलने के बाद सलमान खान के साथ काम किया। इस लिस्ट में गौतम गुलाटी, मनवीर गुर्जर, सना खान, शहनाज गिल, अरमान कोहली, नोरा फतेही, अश्मित पटेल और महक चहल जैसे स्टार्स शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article