Ajay Devgn and Kajol Daughter Nysa trolled Social media: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा (Nysa) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। न्यासा बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। न्यासा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहते हैं। न्यासा अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के साथ स्पॉट होती हैं, इसलिए नेटिजन्स की नजर न्यासा पर बनी रहती हैं। कई बार न्यासा अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) की लाडली एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। न्यासा की दिवाली पार्टी की फोटोज वायरल हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि न्यासा ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, इसलिए वो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की तरह नजर आ रही हैं।
ट्रोलर्स के निशाने पर आईं न्यासा देवगन
दरअसल पिछले हफ्ते न्यासा देवगन दिवाली पार्टीज में स्पॉट हुई थीं। यूजर्स लगातार उनके लुक्स को लेकर लगातार ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वो जाह्नवी कपूर की तरह लग रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों का सर्जन एक ही होगा। दिवाली पार्टी में न्यासा ने अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर ग्रीन लहंगा पहना था। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि न्यासा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। एक यूजर ने लिखा, जाह्नवी और उसका सर्जन एक ही है। कैसे इन दोनों के चेहरे की बनावट एक जैसी हो सकती है।
न्यासा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। न्यासा कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट में रैंप वॉक कर चुकी हैं। वहीं, जाह्नवी कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिली के प्रमोशन में बिजी हैं। मिली के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा भी जाह्नवी की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
