एजुकेशन

UPSC Preparation Age: यूपीएससी की तैयारी करने के लिए सही उम्र क्या है? जानें कैसे कर सकते हैं सिविल सेवा परीक्षा प्रीप्रेशन की शुरुआत

UPSC Preparation Age: सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के मन में अक्सर एक सवाल रहता है कि यूपीएससी की तैयारी शुरू करने की सही उम्र क्या है? आइए जानते है इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब।

Image

UPSC Preparation Age (Photo - AI/Newsroom Verified)

UPSC Preparation Age: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी IAS, IPS और IFS जैसी सेवाओं में जाने का सपना लेकर यूपीएससी की तैयारी करते हैं। लेकिन इस बीच छात्रों और अभिभावकों के मन में अक्सर एक महत्वपूर्ण सवाल उठता है कि तैयारी शुरू करने की सही उम्र क्या होनी चाहिए—क्या कॉलेज के शुरुआती वर्षों में ही नींव रखनी चाहिए, ग्रेजुएशन के बाद शुरुआत करनी चाहिए या नौकरी के साथ तैयारी करना बेहतर है? अगर आपके मन में भी यह सवाल हर वक्त गुंज रहा है तो आइए इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब जानने का प्रयास करते हैं।

UPSC तैयारी शुरू करने की सही उम्र क्या है?

यूपीएससी की तैयारी शुरू करने के लिए कोई एक तय उम्र नहीं है, क्योंकि हर व्यक्ति की समझने की गति, एजुकेशन बैकग्राउंट और परिस्थितियां अलग होती हैं। फिर भी अनुभव के आधार पर अगर बात करें तो इसे तीन चरणों में समझा जा सकता है -

कॉलेज के दौरान18–21 वर्षयदि कोई छात्र ग्रेजुएशन के पहले या दूसरे वर्ष से ही अखबार पढ़ने, बेसिक एनसीईआरटी समझने और सामान्य जागरूकता बढ़ाने की आदत डालता है, तो उसे सिलेबस को सहजता से तैयार करने का पर्याप्त समय मिल जाता है। हालांकि, इस उम्र में कॉलेज की पढ़ाई और परीक्षाओं को नजरअंदाज न करें।
ग्रेजुएशन के तुरंत बाद21–23 वर्षयह वह समय है जब उम्मीदवार पूर्णकालिक या केंद्रित तैयारी कर सकता है। इस उम्र में विषय की बुनियादी समझ बेहतर होती है और उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी की अपनी रणनीति को अधिक स्पष्टता के साथ बना पाता है।
नौकरी या अन्य अनुभव के बाद या साथ24 वर्ष और उससे अधिकजो अभ्यर्थी कामकाजी अनुभव या अन्य परीक्षाओं की तैयारी के बाद यूपीएससी की ओर आते हैं, उनके पास अक्सर बेहतर समय-प्रबंधन, व्यावहारिक समझ और परिपक्वता होती है। बस उन्हें अपने उपलब्ध प्रयासों (Attempts) और आयु सीमा का स्पष्ट हिसाब रखकर चलना होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -IIT से बीटेक के अलावा इन विषयों में भी मिलती है डिग्री

आधिकारिक आयु सीमा और प्रयास

सिविल सेवा परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु और प्रयासों की संख्या के आवेदक की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होती है—सामान्य/EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष व 6 प्रयास, OBC के लिए 35 वर्ष व 9 प्रयास, SC/ST के लिए 37 वर्ष व अनलिमिटेड प्रयास तय हैं। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह उम्र और प्रयासों से संबंधित सटीक नियमों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना जरूर चेक करें।

परीक्षा की तैयारी सफल शुरुआत कैसे करें?

सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को समझेंतैयारी शुरू करने से पहले प्रारंभिक (Prelims), मुख्य (Mains) और साक्षात्कार (Interview) के चरणों तथा सिलेबस को अच्छी तरह पढ़ें। पिछले कुछ वर्षों के प्रश्नपत्र देखकर यह समझें कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं।
NCERT और मानक पुस्तकों से नींव मजबूत करेंइतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था और सामान्य विज्ञान की बुनियादी समझ के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों से शुरुआत करें।
अखबार और करंट अफेयर्स की आदत बनाएंरोजाना एक मानक अखबार पढ़ने की आदत डालें। खबरों को केवल घटना के रूप में नहीं, बल्कि नीति, समाज, अर्थव्यवस्था और शासन से जोड़कर समझने का प्रयास करें।
रिवीजन और उत्तर लेखन का अभ्यासपढ़ी हुई बातों को बार-बार दोहराएं और मुख्य परीक्षा के लिए नियमित रूप से संक्षिप्त व संतुलित उत्तर लिखने का अभ्यास करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - जॉब इंटरव्यू के लिए इन 5 महत्वपूर्ण सवालों कैसे दें बेहतरीन जवाब

परीक्षा की तैयारी के दौरान इन बातों पर दें ध्यान

यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान देखा गया है कि अधिकांश उम्मीदवार बाजार में उपलब्ध हर किताब और नोट्स के पीछे भागते हैं, बजाय सीमित सामग्री का कई बार रिवीजन करने के। रोजाना थोड़े ही सही, लेकिन नियमित अध्ययन और पर्याप्त नींद व मानसिक संतुलन बनाए रखना लंबी तैयारी की सबसे बड़ी ताकत है। अपनी तैयारी की एक प्रैक्टिकल टाइमिंग तैयार रखें और अपनी स्किल्स व शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ऑप्शनल करियर विकल्पों के प्रति भी व्यावहारिक नजरिया बनाए, जिससे न केवल तनाव कम होगा बल्कि आत्मविश्वास भी बना रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article