This Bollywood Actress Rejected Salman Khan Tere Naam: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्म 'तेरे नाम' से लोगों का खूब दिल जीता है। 'तेरे नाम' सलमान खान की ऐसी कल्ट मूवी है, जिसे सालों बाद भी लोग देखना खूब पसंद करते हैं। 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस भूमिका चावला ने मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि ये फिल्म एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी ऑफर हुई थी, जिसने उस वक्त तो मूवी को ठुकरा दिया। लेकिन आज भी वह 'तेरे नाम' को ठुकराकर पछता रही हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ही किया है। वह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) हैं। यह भी पढ़ें: Exclusive: अमीषा पटेल ने सैफ अली खान को कहा बहादुर पिता,बोलीं जान जोखिम में डालकर परिवार को बचाया
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने बॉलीवुड बबल संग बातचीत में सलमान खान की 'तेरे नाम' के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "काश मैं मना नहीं करती, लेकिन उस वक्त जब सलमान ने ऑफर की थी, सिर्फ गाने बन चुके थे और ये फिल्म का आइडिया व कहानी थी। उन्होंने मुझे बताया, गाने भी सुनाए। तब न तारीख तय थी और मूवी डायरेक्ट कौन करेगा, ये भी तय नहीं था। ये सब केवल हवा में ही बातें थीं।" अमीषा पटेल ने बताया कि उस वक्त उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स थे, जिनकी तारीखों से वह बंधी हुई थीं। यह भी पढ़ें: कहो ना प्यार है 2 पर अमीषा पटेल ने खिलखिलाते हुए दिया जवाब, बोलीं 'राकेश अंकल और ऋतिक...'

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने इस बारे में आगे कहा, "कुछ तय नहीं था और एक एक्टर होने के नाते मैं उन लोगों से डेट्स वापस नहीं ले सकती, जिन्हें मैंने वादा किया था। अगर सलमान खान एक तय तारीख और डायरेक्टर के साथ आते और कहते कि हम शूटिंग के लिए तैयार हैं। तो जाहिर सी बात है मैं 'तेरे नाम' जैसी मूवी के लिए मना नहीं करती। ये बहुत ही खूबसूरत मूवी थी और मुझे कहानी बहुत पसंद आई थी। मुझे गाने बहुत पसंद आए थे। तो हां ये सच में मेरा घाटा है।"
